1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कर्मचारियों को नव वर्ष उपहार की जगह इस बार मिलेगा गिफ्ट...

भेल कर्मचारियों को नव वर्ष उपहार की जगह इस बार मिलेगा गिफ्ट वाउचर

Published on

भोपाल

भेल कर्मचारियों का नव वर्ष उपहार 1 जनवरी 2022 से लंबित है। पहली बार कर्मचारियों को इतने लंबे समय तक गिफ्ट के लिए इंतजार करना पड़ा है। भेक्टू-सीटू के मीडिया प्रभारी अतुल मालवीय ने बताया कि 1 जनवरी 2022 को वितरित किये जाने वाले नव वर्ष उपहार के लिए कर्मचारियों को पहली बार इतने लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है इसमें कहीं न कहीं प्रबंधन के साथ-साथ तत्कालीन प्रतिनिधि यूनियनों की भी विफलता रही है।

भेक्टू-सीटू यूनियन 1 माह पूर्व ही जेसीएम यूनियन चुनी गई है। यूनियन ने प्रबंधन से चर्चा कर शीघ्र लंबित मांगों के समाधान के साथ-साथ नव वर्ष उपहार के वितरण के लिए पहल शुरू किया जिसके परिणाम स्वरूप बीएचईएल भोपाल प्रबंधन व जेसीएम यूनियनों के मध्य जनवरी 2022 के गिफ्ट के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रबंधन से चर्चा के उपरांत यह निर्णय हुआ कि जनवरी 2022 के लिए समस्त स्थायी कर्मचारियों को दो हजार रूपये मूल्य के गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे जिसके टेंडर ओपन की प्रक्रिया 16 अगस्त को होगी। टेंडर में जो भी कम्पनी/बैंक एल-1 आएगी उससे अगले 15 दिन के अंदर समस्त कर्मचारियों को गिफ्ट वाउचर वितरित करा दिया जाएगा।

1जनवरी 2023 के गिफ्ट पर चर्चा के दौरान प्रबंधन ने भेक्टू-सीटू यूनियन को बताया कि जेसीएम यूनियनों द्वारा कल्याण समिति के लिए प्रतिनिधियों के नाम नहीं देने के कारण नई कल्याण समिति गठित नहीं हो पा रही है। जिस कारण जनवरी 2023 के नव वर्ष उपहार की प्रक्रिया में भी विलम्ब हो रहा है। अभी तक कल्याण समिति के लिए केवल भेक्टू-सीटू यूनियन ने ही प्रतिनिधियों के नाम भेजे हैं। यदि अन्य संगठन भी कल्याण समिति के लिए प्रतिनिधियों के नाम सूचित करते हैं तो शीघ्र ही 1 जनवरी 2023 के नव वर्ष उपहार की प्रक्रिया भी प्रारम्भ कर दी जाएगी।

बीएचईएल प्रबंधन व जेसीएम यूनियनों की बैठक में प्रबंधन की ओर से अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन व अन्य कई अधिकारी शामिल हुए, भेक्टू-सीटू यूनियन से सौरभ शर्मा व जुगल किशोर पाटीदार व अन्य जेसीएम यूनियनों से भी 2-2 प्रतिनिधि शामिल हुए।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...