2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल भोपाल ने सबसे बड़ा पांच करोड़ की कीमत का रेटिंग स्टेशन...

भेल भोपाल ने सबसे बड़ा पांच करोड़ की कीमत का रेटिंग स्टेशन ट्रांसफार्मर बनाया

Published on

-नेशनल हाई पावर टेस्टिंग लैब बीना में परीक्षण में पास

भोपाल

ट्रांसफार्मर की दुनिया में नाम कमाने वाला भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल कारखाने एक और नई उपलब्धि हासिल की है । उसने पहले प्रयास में ही परीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर पास होने में सफलता प्राप्त की है । सूत्रों के मुताबिक भेल भोपाल कारखाने में पांच करोड़ की लागत से 144 एमवीए, 420 केवी ट्रांसफार्मर का निर्माण किया गया । यह ट्रांसफार्मर ग्राहक पीयूवीएनएल के लिये बनाया है । इससे हाल ही में बीएचईएल ने नेशनल हाई पावर टेस्टिंग लैब (एनएचपीटीएल) बीना में 144 एमवीए, 420 केवी के शॉर्ट सर्किट टेस्टेड स्टेशन ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

सबसे बड़ा रेटिंग स्टेशन ट्रांसफार्मर बीएचईएल द्वारा पहले प्रयास में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया । विभाग में इस बात की खुशी की लहर है की पहली बार में यह ट्रांसफार्मर पास हो गया । भोपाल कारखाने वापसी के बाद यह ग्राहक पीयूवीएनएल को भेजा जायेगा । भेल प्रवक्ता शरीफ खान का कहना है कि इस संबंध में विभाग के पास कोई अधिकृत जानकारी नहीं है ।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...