13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम के महाराज के साथ नरोत्तम मिश्रा की वायरल तस्वीर पर...

बागेश्वर धाम के महाराज के साथ नरोत्तम मिश्रा की वायरल तस्वीर पर विवाद, लोगों ने पूछा- सरकार का यही इकबाल है?

Published on

दतिया

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपनी एक तस्वीर को लेकर विवादों में आ गए हैं। तस्वीर में गृह मंत्री जमीन पर बैठे हुए हैं। उनके साथ कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारी भी नीचे बैठे हैं। उनके सामने सोफे पर बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि सांप्रदायिकता और जातिवाद का प्रचार करने वाले एक तथाकथित बाबा के पैरों में गृह मंत्री और पुलिस अधिकारियों के बैठने का भला क्या औचित्य है। समाजवादी पार्टी के नेता अमीक जामेई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल पूछा है कि यह प्रदेश की सरकार का कैसा चेहरा है।

विवादों में रहते हैं धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने साईं बाबा के बारे में कहा था कि जब सनातनियों के पास पूजा करने के लिए 33 कोटि देवी-देवता हैं तो चांद मियां को पूजने की जरूरत क्या है। धीरेंद्र शास्त्री पर जातिवाद और सांप्रदायिकता फैलाने के आरोप लगते रहे हैं।

छूआछूत और जातिवाद फैलाने का आरोप
उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे एक व्यक्ति को अछूत बताकर पैर छूने से रोकते हुए नजर आए थे। इससे पहले उन्होंने एक बयान में कहा था कि भगवान कृष्ण यादव थे। भगवान राम क्षत्रिय थे। पुराने समय में भी जातियां थीं, लेकिन जातिवाद नहीं था। उन्होंने नेताओं पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया था। अपने एक वीडियो में वे हिंदुओं से बुलडोजर खरीदने की अपील भी कर चुके हैं।

पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन
नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से ही इसका आयोजन किया गया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसी सिलसिले में दतिया पहुंचे हैं। इस मौके पर उनके दिव्य दरबार का भी आयोजन किया गया है। नरोत्तम मिश्रा के साथ उनकी यह तस्वीर इसी आयोजन की है।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...