12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीय'मुझे फल या सब्जियां बेचनी पड़ सकती हैं', शराब की निजी दुकानों...

‘मुझे फल या सब्जियां बेचनी पड़ सकती हैं’, शराब की निजी दुकानों में काम करने वालों को सता रहा डर

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में शराब की उन निजी दुकानों में काम करने वाले लोग इस समय दुविधा का सामना कर रहे हैं, जो एक सितंबर से बंद होने जा रही हैं। एक ओर जहां ये कर्मचारी आजीविका के वैकल्पिक रास्ते तलाशने में जुटे हैं, तो दूसरी ओर उन्हें अपने गृह नगर वापस लौटने का डर सता रहा है। दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति को वापस लेने की घोषणा की है, जिसके चलते ये कर्मचारी अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। सरकार के निर्णय के तहत एक सितंबर से शराब की निजी दुकानें बंद हो जाएंगी।

लाजपत नगर में शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन रामदत्त प्रजापति (45) ने कहा कि इस काम से जुड़े लोगों का भाग्य दांव पर लगा है क्योंकि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि नयी नीति आने के बाद भी सरकार निजी शराब दुकानों के संचालन की अनुमति देगी या नहीं।

प्रजापति ने बताया, मेरे पास उत्पाद बेचने के अलावा कोई अन्य कौशल नहीं है, इसलिए मैं ऐसी ही नौकरी खोजने की कोशिश करूंगा। अगर नौकरी नहीं मिली, तो मुझे फल या सब्जियां बेचनी पड़ सकती हैं, लेकिन मैं घर पर बेकार नहीं बैठ सकता क्योंकि मेरा बच्चा और पत्नी मुझ पर निर्भर हैं। अशोक विहार में शराब की दुकान पर काम करने वाले मनीष व्यास (39) को अपने भविष्य के बारे में पता नहीं है, जिसके चलते उन्हें उत्तर प्रदेश के कासगंज में अपने गृहनगर वापस लौटने के विकल्प पर विचार करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, जब आपके पास जिम्मेदारियां होती हैं तो अपनी नौकरी खोना विनाशकारी होता है। मुझे नहीं पता कि अगले महीने दुकान बंद होने के बाद मैं क्या करूंगा। अगर मुझे नयी नौकरी नहीं मिली तो मुझे अपने गृहनगर लौटना होगा।दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को लागू अपनी नई आबकारी नीति के तहत खुदरा शराब की बिक्री को पूरी तरह से निजी हाथों में दे दिया था। हाल में उपराज्यपाल ने इस नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसके चलते इस नीति को वापस ले लिया गया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...