12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयजाली पासपोर्ट बनाकर लोगों को भेजते थे विदेश, अंतरराष्ट्रीय आव्रजन रैकेट का...

जाली पासपोर्ट बनाकर लोगों को भेजते थे विदेश, अंतरराष्ट्रीय आव्रजन रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

मुंबई के रहने वाले एजेंट और एक यात्री को गिरफ्तार करने के साथ दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय आव्रजन रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि यह रैकेट जाली पासपोर्ट के आधार पर लोगों को विदेश भेजने के कार्य में संलिप्त था।

पुलिस उपायुक्त (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) तनु शर्मा ने बताया कि एजेंट की पहचान मुश्ताक (33) के तौर पर की गई है जो गुजरात और मुंबई से कार्य कर रहे अपने साथियों की मदद से जाली पासपोर्ट की व्यवस्था करता था। पुलिस ने बताया कि छह जुलाई को भारतीय पासपोर्ट धारक रवि रमेशभाई चौधरी को कुवैत से वापस भारत भेजा गया था। वह जब आव्रजन मंजूरी के लिए गया तो उसका पासपोर्ट जाली पाया गया।

‘सभी एजेंट गुजरात और मुंबई के रहने वाले’
शर्मा ने बताया, ‘जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी रवि रमेशभाई चौधरी से कड़ी पूछताछ की गई। उसने खुलासा किया कि वह कुछ एजेंटों- नारायण भाई, जाकिर युसूफ शेख और मुश्ताक के संपर्क में आया। ये सभी एजेंट गुजरात और मुंबई के रहने वाले हैं।’

उन्होंने बताया, ‘शुरुआत में चौधरी को गुजरात के स्थानीय एजेंट नारायण भाई ने आश्वस्त किया कि 65 लाख रुपये में उसके लिए जाली पासपोर्ट और वीजा की व्यवस्था की जाएगी। नारायण भाई ने इसके साथ ही अपने मुंबई के सहयोगियों जाकिर युसूफ शेख और मुश्ताक का नंबर दिया। 65 लाख में करार हुआ और चौधरी ने कथित एजेंट नारायण भाई को पेशगी के तौर पर 15 लाख रुपये नकद भुगतान किया।’

दिल्ली और मुंबई से मानव तस्करी का धंधा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी नारायणभाई ने चौधरी से कहा कि वह उसके सहयोगियों जाकिर युसूफ शेख और मुश्ताक से संपर्क करे जो दिल्ली और मुंबई से मानव तस्करी का धंधा करते हैं। उन्होंने बताया, ‘चौधरी ने अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर व्हाट्सऐप के जरिये मुश्ताक को भेजी। उसकी तस्वीर और हस्ताक्षर मिलने के बाद मुश्ताक ने मुंबई में रहने वाले जाकिर युसूफ शेख के निर्देश पर रवि रमेशभाई चौधरी के नाम से जाली पासपोर्ट की व्यवस्था की।’

उन्होंने बताया, ‘इसके बाद, फर्जी और जाली पासपोर्ट के आधार पर नीदरलैंड की फर्जी शेंगेन वीजा की व्यवस्था की गई। यात्री को नीदरलैंड से मेक्सिको और फिर वहां से अवैध तरीके से अमेरिका जाना था। करार के तहत बाकी राशि यात्री के अमेरिका पहुंचने पर उसके परिवार द्वारा नारायण भाई को दी जानी थी।’

लगातार ठिकाना बदल रहे थे आरोपी
शर्मा ने बताया कि चौधरी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद एजेंट नारायणभाई, जाकिर और मुश्ताक गुजरात और मुंबई स्थित अपने-अपने घरों से फरार हो गए और लगातार अपना ठिकाना बदलत रहे थे। उन्होंने बताया कि फोन कॉल की निगरानी वगैरह के सहारे पुलिस की टीम ने मुश्ताक के मुंबई में होने का पता लगाया और तीन अगस्त को उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...