1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़केंटीन व्यवस्था में सुधार को लेकर नंबर वन यूनियन के साथ प्रबंधन...

केंटीन व्यवस्था में सुधार को लेकर नंबर वन यूनियन के साथ प्रबंधन की बनी सहमति

Published on

भोपाल

हेवु बीएमएस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने लगातार तीन दिनों तक आई आर के अपर महाप्रबंधक आरिफ सिद्दीकी एवं एच आर के अन्य अफसरों के साथ कैंटीन के हालात सुधारने के लिए बैठक की जिसमें कई सकारात्मक बदलावो पर सहमति बन गई है जिसमें प्रमुख बदलाव इस प्रकार जैसे कि आगे से कर्मचारियों को भरपेट भोजन कराया जाएगा अर्थात जिस किसी भी कर्मचारी को अतिरिक्त रोटियंा ,चावल, सब्जी एवं सलाद आदि अतिरिक्त चाहिए बगैर अतिरिक्त शुल्क के प्रदान किया जाएगा। यह सूचना कैंटीन में बोर्ड पर डिस्प्ले भी की जाएगी ।

साथ ही रोटियों की क्वालिटी मे हर हाल मे सुधार किया जाएगा।सलाद की क्वांटिटी भी इच्छा अनुसार रहेगी तत्काल भोजन बुकिंग में प्रतिदिन थाली की संख्या बढ़ाई जाएगी पहले दिन 30 थाली बुकिंग के लिए ओपन होगी यदि सुबह 9 बजे तक बुक हो गई तो अगले दिन तत्काल बुकिंग का कोटा 40 हो जाएगा यदि 40 थाली भी तत्काल बुकिंग हो गई तो उसके अगले दिन 50 थाली बुकिंग के लिए होगी ।इस प्रकार बुकिंग ट्रेंड देखकर क्रमश तत्काल बुकिंग कोटा बढ़ाया जाएगा। साथ ही तत्काल बुकिंग का समय प्रात: 9 : 00 बजे कर दिया गया है ।

सप्ताह में एक-एक दिन पोहा और उपमा भी नाश्ते में दिया जाएगा, कैंटीन एरिया ,बर्तन, और टेबल इत्यादि की सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है यदि आगे से रोटी और खाने की क्वालिटी को लेकर कोई भी शिकायत कर्मचारियों को होगी तो वह हेवु बीएमएस के प्रतिनिधिगण से तत्काल शिकायत कर सकते हैं इसके अलावा डेयरी आइटम जैसे दही , रायता,खीर, कड़ी पर जल्द विचार कर चालू करने की बात कही गई है ।

एक नया बदलाव यह होगा कि अतिशीघ्र वीआईपी कैंटीन भी चालू की जाएगी इसमें हर तरह का वीआईपी भोजन उपलब्ध रहेगा ।पिछले साल का गिफ्ट अभी तक नहीं दिया गया है जो कि गिफ्ट वाउचर के रूप में दिया जाना है। जिसमें देरी हो रही है उसका वितरण सितंबर के 15 तारीख को किया जाएगा। साथ ही आगामी नववर्ष का उपहार 1 जनवरी को हर हाल में दिया जाना है जिसके लिए हेवु बी एम एस ने वेलफेयर कमेटी के लिए अपने सदस्यों के नाम दे दिए हैं ।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...