15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयसावधान दिल्ली! 8 महीने बाद कोरोना की इतनी रफ्तार, मौतों में भी...

सावधान दिल्ली! 8 महीने बाद कोरोना की इतनी रफ्तार, मौतों में भी इजाफा

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। 8 महीने बाद इतनी अधिक रफ्तार से कोरोना यहां पैर पसार रहा है। 24 घंटे में 1,372 नए केस सामने आए हैं तो 6 मरीजों की मौत हो गई है। संक्रमण दर बढ़कर 17.85 फीसदी पहुंच गई है, जोकि 21 जनवरी के बाद सबसे अधिक है।

यह आंकड़े 7 अगस्त के हो सकते हैं, क्योंकि सरकार ने सोमवार को हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया। 21 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 18.04 फीसदी थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 7,686 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 1372 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नए मरीजों के बाद दिल्ली में कुल केसों की संख्या बढ़कर 19,70,899 हो गई है तो मृतकों की संख्या बढ़कर 26,336 हो गई है। दिल्ली में रविवार को 2,423 केस सामने आए थे। संक्रमण की दर 14.97 फीसदी थी और दो मरीजों ने दम तोड़ा था। वहीं, शनिवार को 2311 केस सामने आए थे और संक्रमण दर 13.84 फीसदी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को 12.95 फीसदी संक्रमण दर के साथ 2,419 मरीज संक्रमित पाए गए थे। उस दिन 2 मरीजों की मौत हुई थी।

गुरुवार को राजधानी में 11.84 फीसदी संक्रमण दर के साथ 2,202 केस सामने आए थे। बुधवार को दिल्ली में 2,073 मरीज सामने आए थे और संक्रमण दर 11.64 फीसदी थी। उस दिन 5 मरीजों की मौत हुई थी। इससे पहले 25 जून को 6 मरीजों की जान गई थी। दिल्ली में अब एक्टिव केस 7,484 है, जोकि एक दिन पहले के 8,048 से कम है। 5,650 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों मं 9,407 बिस्तर मरीजों के लिए आरक्षित हैं जिनमें से 490 पर मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में अभी 242 कंटेनमेंट जोन्स हैं। दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट BA.4 और BA.5 के केस मिले हैं, जो बेहद संक्रामक हैं। इस साल जनवरी में दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 28,867 केस दर्ज किए गए थे। 14 जनवरी को सर्वाधिक पॉजिटिविटी रेट 30.6 फीसदी थी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...