1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़रिवार्ड स्किम को रोकना भेल कर्मचारियों के साथ अन्याय : त्रिपाठी

रिवार्ड स्किम को रोकना भेल कर्मचारियों के साथ अन्याय : त्रिपाठी

Published on

-इंटक ऑफिस में भारत छोड़ो आंदोलन पर सेमिनार

भोपाल

9 अगस्त को अंग्रेजो भारत छोड़ो दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय के बुद्ध सभागार में सेमिनार आयोजित किया गया जिसमेेें बीएचईएल एवं देश के तमाम पब्लिक सेक्टर के विभिन्न समस्याओं का निराकरण कैसे किया जाये पर विचार किया गया। सेमिनार में इंटक के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने कहा की 1942 की क्रांति की कोख से ही देश की आजादी की उम्मीद पैदा हुई थी।

हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा 7 अप्रैल 2022 को क्रन्तिकारी आंदोलन भेल भोपाल कारखाने के अंदर किया गया था। जिस समय प्रबंधन ने कहा था कि शीघ्र ही परम्परागत मिठाई का वितरण, स्वेटर की बची हुई धनराशि का वितरण, प्लांट परफार्मेंस बोनस एवं अगस्त माह की सैलरी के साथ इंसेंटिव एवं टी-3 का भुगतान प्रारम्भ कर दिया जायेगा। प्रबंधन द्वारा 11 हजार रूपये बोनस का भुगतान कर दिया है एवं परम्परागत मिठाई का वितरण भी कर दिया है। परंतु रिवॉर्ड स्कीम का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।

इंटक यूनियन यह मांग करती है की अतिशीघ्र इंसेंटिव एवं टी-3 का भुगतान भेल भोपाल के कर्मठ कर्मचारियों को कर दिया जाये।रिवॉर्ड स्कीम रोकना कर्मचारियों के साथ किया गया घोर अन्याय है। सेमिनार में युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा की इंटक यूनियन सदैव कर्मचारियों के हितो के लिए संघर्ष करती रहेगी । सेमिनार में इंटक के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमे मुख्य रूप से सीएम साहू, फजल खान, सतेंद्र शर्मा,रणजीत चन्द्रावत, रामलाल मेहरा, केजी सोनी, कमलेश चैरसिया, दिलीप आदि कई इंटक के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...