10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : तीन लाख में सरकारी नौकरी...मंत्री का करीबी बताकर ठगने...

उत्तर प्रदेश : तीन लाख में सरकारी नौकरी…मंत्री का करीबी बताकर ठगने वाला गिरफ्तार

Published on

लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. एसपीटीएफ ने बताया कि आरोपी अनूप दुबे खुद को पत्रकार बताता था. अनूप के पास से परिवहन विभाग के दो फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में कितने लोग शामिल हैं.

एसटीएफ डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अनूप दुबे मूलरूप से कुशीनगर के खड्डा के टीचर कालोनी का रहने वाला है. वह बीबीडी इलाके में तिवारीगंज स्थित स्टार अपार्टमेंट में रहता है. पुलिस ने उसके पास से दो नियुक्ति पत्र, दो मोबाइल व नकदी बरामद किया है.

आरोपी अनूप दुबे परिवहन विभाग में परिचालक की नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख की मांगता था. जिसमें 1 लाख रुपये एडवांस के तौर पर लेता और शेष दो लाख नियुक्ति पत्र दिलाने के समय लेने की बात करता. आरोपी ने सोमवार को मऊ के दोहरीघाट निवासी संदीप प्रजापति और घोसी निवासी नरेश राय को नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया था. अनूप के खिलाफ बीबीडी थाने में एफआइआर दर्ज की गई है.

एसटीएफ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ लखनऊ के थाना बीबीडी में आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. जांच के बाद कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. आरोपित के साथ और कौन लोग फर्जीवाड़े में शामिल हैं, इसके बारे में एसटीएफ पता लगा रही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this