10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedछंटनी पर कलम चलाते हुए रोने लगा CEO, कहा- फरवरी से रोक...

छंटनी पर कलम चलाते हुए रोने लगा CEO, कहा- फरवरी से रोक रखा था फैसला!

Published on

नई दिल्ली,

दुनियाभर में मंदी का साया छाया हुआ है. इसका अंदाजा बड़ी-बड़ी कंपनियों में एक के बाद एक बड़े स्तर पर छंटनी (Lay Off) को देखकर लगाया जा सकता है. नौकरी जाने का जितना दुख छंटनी के शिकार कर्मचारी को होता है, बॉस भी इससे बेहद दुखी होते हैं, भले ही बयां ना कर सकें. लेकिन एक सीईओ (CEO) का दर्द सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

छंटनी के दौरान ली थी तस्वीर
ओहियो स्थित मार्केटिंग एजेंसी HyperSocial के सीईओ (CEO) ब्रैडेन वालेक जब छंटनी पर कलम चला रहे थे तो उनकी आंखों में अपने कर्मचारियों के लिए आंसू निकल आए. उन्होंने रोते हुए चेहरे वाली तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है.

वालेक ने पोस्ट साझा कर बताया दर्द
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सीईओ ब्रैडेन वालेक ने अपनी रोते हुए इस तस्वीर को अपने लिंक्डइन पर पोस्ट किया है. छंटनी के दौरान की यह तस्वीर बयां कर रही है कि वालेक को कर्मचारियों को निकाले जाने का फैसला सुनाते हुए कितनी दुख हुआ. इसके साथ ही इस बात की गवाही भी दे रही है कि उन्हों अपने कर्मचारियों से कितना प्यार है.

Crying CEO हुआ वायरल
तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही वालेक ने लिखा, कि मुझे आज सबसे कठिन काम करना पड़ा. मैंने इस छंटनी की फैसला फरवरी में लिया था और लंबे समय तक इसे रोके रखा. यह सबसे कमजोर चीज है जिसे वह कभी भी साझा नहीं करना चाहेंगे. उन्होंने लिखा कि मैंने पिछले कुछ हफ्तों में बहुत सारी छंटनी देखी हैं, उनमें से ज्यादातर अर्थव्यवस्था के कारण हैं.

अलीबाबा ने 10 हजार लोगों को निकाला
गौरतलब है बीते कुछ समय से कई बड़ी कंपनियों में हजारों लोगों की छंटनी के मामले सामने आए हैं. मंदी के बढ़ते खतरे के बीच लागत कम करने का हवाला देते हुए धड़ाधड़ कर्मचारी निकाले जा रहे है. हालिया छंटनी के मामलों पर नजर डालें तो चीन की अलीबाबा ने एक झटके में 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. इससे पहले रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट ने 200 लोगों को नौकरी ने निकाल दिया था.

और भी कई कंपनियों ने की तैयारी
पिछले दिनों एमेजॉन ने भी अपने वर्कफोर्स में एक लाख की कटौती की थी. वहीं वॉलमार्ट के बाद और भी कई बड़ी कंपनियां इस तरह का कदम उठाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्टों की मानें तो आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती के बीच Ford Motor करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है. फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta Platforms Inc.ने भी नियुक्तियों में 30 फीसदी की कमी का प्लान बनाया है. इसके अलावा गूगल ने हायरिंग धीमी कर दी है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...