13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्यतलाक पर कोर्ट में समझौता, बाहर निकलते ही पत्नी का गला रेता

तलाक पर कोर्ट में समझौता, बाहर निकलते ही पत्नी का गला रेता

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के हासन जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शनिवार को एक पति ने स्थानीय अदालत परिसर में पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी बेटी को भी जान से मारने की कोशिश की. हालांकि, राहगीरों ने बच्ची को बचा लिया और आरोपी को पकड़ लिया. दोनों के बीच तलाक केस में सुनवाई चल रही थी. कुछ देर पहले कोर्ट में काउंसिलिंग के बाद दोनों एक साथ रहने पर राजी भी हो गए थे. आरोपी को पत्नी और बच्ची को लेकर अपने साथ घर जाना था, मगर उससे पहले ही हमला कर दिया.

घटना होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट परिसर की है. मरने वाली महिला की पहचान थट्टेकेरे गांव निवासी चैत्रा के रूप में हुई है. महिला का आरोपी पति शिवकुमार यहां होलेनरसीपुरा तालुक का रहने वाला है. हासन जिले के होल नरसीपुरा कोर्ट में चैत्रा और शिवकुमार के बीच तलाक केस की सुनवाई चल रही थी.

दो घंटे की काउंसिलिंग के बाद साथ रहने को हुए थे राजी
दोनों की 7 साल पहले शादी हुई थी. उनकी एक बच्ची भी है. शनिवार को होल नरसीपुरा कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन किया गया था, जहां जज ने बच्ची के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दंपति को अपनी तलाक की याचिका वापस लेने और मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कहा. दोनों की करीब एक घंटे तक काउंसलिंग चली, जिसके बाद दोनों ने तलाक की अर्जी वापस ले ली और बच्ची की खातिर एकसाथ रहने को राजी हो गए.

पीछे से आया और हमला कर दिया
इसके बाद जब चैत्रा कोर्ट परिसर में वॉशरूम में गई तो उसका पति शिवकुमार पीछा करते हुए आ गया और चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने चैत्रा का चाकू से गला काट दिया. इसके बाद उसने अपनी बच्ची को भी मारने की कोशिश की, लेकिन शोर सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हे गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया. बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने केस दर्ज किया
हमले में चैत्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे होल नरसीपुरा से एंबुलेंस के जरिए हासन के जिला अस्पताल लेकर निकले. लेकिन, अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया.

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...