11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeखेलएशिया कप से पहले PAK टीम में बवाल, बाबर आजम समेत कई...

एशिया कप से पहले PAK टीम में बवाल, बाबर आजम समेत कई प्लेयर्स ने खोला मोर्चा!

Published on

नई दिल्ली,

क्रिकेट फैन्स इस वक्त एशिया कप के इंतज़ार में है, जहां भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होना है. 28 अगस्त को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में खिलाड़ियों के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट किए हैं, अब कई सीनियर प्लेयर्स ने इसके खिलाफ आवाज़ उठानी शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम, शाहीन आफरीदी, मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार प्लेयर ने बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोला है और उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव करने को कहा है.कई खिलाड़ियों ने इस कॉन्ट्रैक्ट पर अभी सिर्फ इसलिए ही साइन किए हैं, क्योंकि बोर्ड इस बात को मानने पर राजी हुआ कि एशिया कप से लौटने के बाद खिलाड़ियों से विस्तार से बात होगी और इसमें कुछ बदलाव किया जाएगा.

बोर्ड ने लगाई हैं कई तरह की पाबंदियां
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में 33 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टस का ऐलान किया है, इसमें टेस्ट और वनडे-टी20 के लिए अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट हैं, कुछ ही प्लेयर ऐसे हैं जो तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. नीदरलैंड्स दौरे के लिए रवानगी से पहले पीसीबी ने खिलाड़ियों से कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को कहा लेकिन कई खिलाड़ियों ने इसपर आपत्ति जताई.

दरअसल, इन कॉन्ट्रैक्ट में कई तरह की खामियां हैं. जिसमें विदेशी टी-20 लीग में भाग ना लेने की इजाजत, आईसीसी से जुड़े इवेंट्स की तस्वीरों के राइट्स, आईसीसी इवेंट्स की फीस और खिलाड़ियों का विज्ञापनों के लिए साइन करना समेत अन्य बातें हैं जिसपर आपत्ति जताई गई है. खिलाड़ियों ने अलग-अलग लेवल पर जाकर बोर्ड से बात की है.

पीसीबी की ओर से भले ही कहा जा रहा हो कि विवाद कंट्रोल में है, लेकिन कई खिलाड़ी अभी भी नाखुश हैं और एशिया कप से पहले यह पाकिस्तानी टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाला है. कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों को एक टेस्ट के लिए करीब 8 लाख, वनडे के लिए 5 लाख और टी-20 के लिए पौने चार लाख रुपये मिल रहे हैं.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...