15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभेल न्यूज़अवधपुरी में अनूठी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पहुंची विधायक

अवधपुरी में अनूठी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पहुंची विधायक

Published on

भोपाल

जन्मष्टमी पर अवधपुरी स्थित निर्मल पैलेस में गुरूवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई इस प्रतियोगिता में चौपाल संस्था के सदस्यों की जबरदस्त प्रस्तुति देखी गई । यह सामाजिक संस्था चौपाल के तत्वाधान में गुरूवार को अवधपुरी में निर्मल पैलेस के खेल मैदान में अपने तरह की अनूठी मटकी फोड़ प्रतियोगिता थी है।

इस कार्यक्रम के आयोजक ललित शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बहुत दूर दूर से प्रतियोगी ग्वालों की टीम ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी राय और रमन तिवारी ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने जमकर लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में अवधपुरी के एवं इसके आस पास के हजारों भक्तों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन के कलाकार देंगे रासलीला और ब्रज की होली की प्रस्तुति भेल । श्रीकृष्ण मंदिर बरखेड़ा भेल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे से किया जाएगा। भेल यादव सभा श्रीकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव और सचिव सुनील यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मथुरा वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रासलीला और ब्रज की होली की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भेल जनसेवा समिति द्वारा किया जाएगा।

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...