18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यबरेलीः भरी पंचायत में डंडे से पीट-पीटकर बहू ने कर दी ससुर...

बरेलीः भरी पंचायत में डंडे से पीट-पीटकर बहू ने कर दी ससुर की हत्या

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दंपत्ति के बीच विवाद हो गया. इसके बाद झगड़े को निपटाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत में बात इस कदर बिगड़ गई कि बहू ने अपने ससुर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और मामले का जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

बरेली के थाना मीरगंज के पश्चिम गौटिया गांव में रहने वाले मूलचंद के बेटे कुंवर सेन का उसकी पत्नी फूला देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद को निपटाने के लिए फूला देवी ने मायके के लोगों को बुला लिया. इसके बाद पंचायत बैठी.

पंचायत में बातचीत के दौरान होने लगी मारपीट
बताया जा रहा है कि महिला ने अपने मायके से चाचा और भाई को बुला लिया. पंचायत में जब बातचीत हो रही थी, उसी दौरान विवाद के बाद मारपीट होने लगी. जब ससुर बीच बचाव करने पहुंचे तो महिला ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया. इसके बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया. यह देख आरोपी महिला अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ फरार हो गई. पीड़ित पक्ष ने कहा कि हत्या की साजिश पहले ही रची गई थी. इसीलिए यह पंचायत का ड्रामा किया गया.

केस दर्ज
इस मामले को लेकर एसपी क्राइम मुकेश सिंह ने कहा कि थाना मीरगंज क्षेत्र में एक दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद था. महिला ने अपने चाचा और भाई को बुला लिया. इसके बाद विवाद के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान एक डंडा महिला के ससुर के सिर में लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई. इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है. मृतक की बहू फुलादेवी और उसके चाचा ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...