16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीति'AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, केस बंद करवा देंगे', जांच में...

‘AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, केस बंद करवा देंगे’, जांच में घिरे सिसोदिया का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि उन्हें बीजेपी की तरफ से ऑफर आया था कि अगर वह भगवा दल में शामिल हो जाएंगे तो उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई के सारे मामले बंद कर दिए जाएंगे। सिसोदिया के घर कुछ दिन पहले दिल्ली आबकारी नीति को लेकर सीबीआई की रेड पड़ी थी। इसके बाद डेप्युटी सीएम पर केस भी दर्ज किया गया था।

सिसोदिया का ट्वीट, जो करना है कर लो
सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो’

सीबीआई ने घंटों की तलाशी के बाद ईडी को सौंपे थे दस्तावेज
सीबीआई ने छापे के बाद सिसोदिया के घर से शराब घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त करके उसे ईडी को सौंप दिया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी इस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर सकती है।

सिसोदिया पर रेड के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी
केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा लिखने से पहले राष्‍ट्रपति से मंजूरी ली थी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इजाजत के बाद सीबीआई ने 17 अगस्‍त को FIR दर्ज की। सीबीआई दिल्‍ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। किसी केंद्रशासित प्रदेश के विधायक की जांच करने के लिए राष्‍ट्रपति की अनुमति चाहिए होती है।

सिसोदिया के खिलाफ सख्ती
सिसोदिया के घर छापे के बाद CBI अफसर बरामद कागजात और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं। सभी को बुलाकर पूछा जाएगा कि वह सब किसके कहने पर किया गया? अधिकारियों के अलावा सिसोदिया को भी पूछताछ के लिए जल्द ही बुलाया जा सकता है। खबरों के मुताबिक गिरफ्तारी से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...