16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीतिकौन जिम्मेदार? देश की सड़कों पर क्यों होती है दुर्घटना, नितिन गडकरी...

कौन जिम्मेदार? देश की सड़कों पर क्यों होती है दुर्घटना, नितिन गडकरी ने बता दिया

Published on

नई दिल्ली

सड़क दुर्घटना में न जाने देश में हर साल कितने लोगों की जान चली जाती है। साल 2020 की बात की जाए तो देश भर में हुई 3,66,138 सड़क दुर्घटनाओं में कुल 3,48,279 लोग घायल हुए और 1,31,714 लोगों की मौत हुई। तेज गति और गलत तरीके से वाहन चलाने के अलावा कई और भी कारण हैं जो इन सड़क हादसों के लिए जिम्मेदार हैं। सड़क हादसों के लिए जो सबसे बड़ा कारण है उसका जिक्र केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। नितिन गडकरी ने कहा कि कंसल्टेंट की ओर से तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में गलतियां सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि डीपीआर तैयार करने में कहीं अधिक सावधानी और कई गुना बदलाव लाने की जरूरत है।

नितिन गडकरी ने कहा कि देश में हर साल पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 1.50 लाख से अधिक लोगों की जान जाती है। यह केवल सलाहकारों की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर में की गई गलतियों के कारण है। एसोसिएशन ऑफ कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर्स के कार्यक्रम में उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकांश डीपीआर बहुत रूढ़िवादी हैं। उन्होंने ब्लाइंड स्पॉट में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि डीपीआर तैयार करने में गुणात्मक बदलाव लाने की जरूरत है।

नितिन गडकरी ने इसके साथ ही किसी बिजनेस को शुरू करने के पीछे नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट को लेकर आने वाली परेशानी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि आज आप मुंबई में एक होटल बनाना चाहते हैं, तो आपको 40-50 अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)चाहिए। प्रधानमंत्री की ओर से इसको आसान बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन यह मुद्दा राज्य सरकारों के अधीन आता है। केंद्र की भूमिका बहुत अधिक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैंने शहरी विकास विभाग को सुझाव दिया है कि आर्किटेक्ट को खुद परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए शक्ति दें। यदि प्रोजेक्ट मानदंडों के अनुसार नहीं हैं, तो आर्किटेक्ट को इस पर और अधिक प्रयोग करने की मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए।

सरकार की ओर से पिछले दिनों संसद में यह जानकारी दी गई कि देश में वर्ष 2017 से 2020 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 4.46 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में यह जानकारी दी थी। दी गई जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2017 में 1,47,913 लोगों की मौत हुई। इसी तरह वर्ष 2018 में 1,51,417, वर्ष 2019 में 1,51,113 और 2020 में 1,31,714 लोगों की मौत हुई।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...