16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeराजनीतिBJP का आया है मैसेज, सिसोदिया ने किया बड़ा दावा, 'राजपूत' वाला...

BJP का आया है मैसेज, सिसोदिया ने किया बड़ा दावा, ‘राजपूत’ वाला जवाब

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर सीबीआई की जांच के दायरे में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) को तोड़ने को कहा है और इसके बदले सीबीआई-ईडी केस बंद कराने का लालच दिया गया है। सिसोदिया ने खुद को राजपूत और महाराणा प्रताप का वंशज बताते हुए कहा कि वह सिर कटा लेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ”मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- ‘आप’ तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।”

इस बीच, सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात के लिए निकल गए हैं। उन्होंने कहा, ”मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौर पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है। पिछले 27 साल में भाजपा ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।

उधर, केजरीवाल सरकार पर एक बार फिर बरसते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह पहली बार है कि किसी एक ही व्यक्ति के पास शिक्षा विभाग भी है और शराब का विभाग भी है। यह सरकार कट्टर भ्रष्टाचार करती है। यदि इनकी शराब नीति इतनी ही शानदार है तो फिर क्यों सीबीआई ने दस्तक दी है। अरविंद केजरीवाल सर्टिफिकेट देते सत्येंद्र जैन को और वह आज जेल में हैं। अब मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल सर्टिफिकेट दे रहे हैं। इनका पूरा मॉडल की करप्शन का है। यह स्वराज नहीं है बल्कि शराब राज है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...