11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यहैदराबाद: बीजेपी ने विधायक टी राजा को किया सस्पेंड, पैगंबर मोहम्मद पर...

हैदराबाद: बीजेपी ने विधायक टी राजा को किया सस्पेंड, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

Published on

हैदराबाद,

बीजेपी ने तेलंगाना से विधायक टी राजा को पार्टी से निलंबित कर दिया. इसी के साथ उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 दिन में जवाब देने को कहा है कि उन्हें पार्टी से क्यों न निकाला जाए. टी राजा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्हें हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया था.

दरअसल, टी. राजा ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था. इसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी. पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें दी गई थीं. इतना ही नहीं, दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मीरचौक पुलिस थानों के बाहर भारी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. गुस्साए लोगों का कहना था कि उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के ऑफिस के सामने और शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. प्रदर्शनकारी उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. इस वीडियो में टी. राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की थी.

हैदराबाद की गोशामहल सीट से हैं विधायक
टी. राजा सिंह हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक हैं. इससे पहले उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को भी धमकी दी थी. इस मामले में उन्हें पुलिस हिरासत में भी लिया गया था. एजेंसी के मुताबिक विधायक टी राजा सिंह ने मुनव्वर फारुकी के शो को रद्द कराने की बात कही थी. लिहाजा इसके बाद करीब 50 लोग परिसर में पहुंचे थे, लेकिन सभी को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था.

टी. राजा से पहले नुपुर शर्मा ने भी एक टीवी चैनल पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी. इसके बाद देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे. देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए थे. पैगम्बर पर टिप्पणी पर बढ़ते विवाद के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी हिरासत में
तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को हिरासत में ले लिया है. संजय कुमार करीमनगर से सांसद हैं. बीजेपी लगातार तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी ने के. कविता का दिल्ली के शराब घोटाले से कनेक्शन होने का आरोप लगाया है. इसी मामले में उनके घर के बाहर प्रदर्शन चल रहा है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...