10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यPM मोदी के दौरे से पहले चंड़ीगढ़ में सुरक्षा कड़ी, हथियार पर...

PM मोदी के दौरे से पहले चंड़ीगढ़ में सुरक्षा कड़ी, हथियार पर भी पाबंदी

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी 24 अगस्त को पंजाब दौरे पर जा रहे हैं. इससे पहले चंड़ीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. इसी साल पीएम मोदी जनवरी में जब पंजाब गए थे, तब उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था. प्रदर्शन कर रहे लोग उनके काफिले के काफी करीब तक आ गए थे. इसको ध्यान में रखकर इसबार सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखी जा रही है.

पीएम मोदी के दौरे से पहले चंड़ीगढ़ को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है. चंड़ीगढ़ में अब 24 तारीख तक कोई ड्रोन या अनमैन्ड एरियल व्हीकल नही उड़ाया जा सकेगा. चंड़ीगढ़ में 24 अगस्त को हथियार रखने पर भी पाबंदी लगाई गई है. चंड़ीगढ़ के डीएम विनय प्रताप ने 144 के तहत आदेश किया जारी किए हैं. ये नियम 23 अगस्त से 24 अगस्त तक ही लागू रहेंगे. फिर स्थिति पहले की तरह सामान्य हो जाएगी.अब सुरक्षा व्यवस्था को टाइट करते हुए डीएम ने बताया है कि आतंकी हमले की साजिश की धमकियों और आशंका के तहत ऐसा किया जा रहा है.

कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को पंजाब का दौरा करेंगे और मोहाली जिले में स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. इस हॉस्पिटल में 300 बेड की सुविधा है और यह अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे एमआरआई, सीटी, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी और ब्रैकीथेरेपी से लेस है.

इस हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज के लिए सभी ट्रीटमेंट मौजूद रहेंगे. जैसे कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी आदि. अस्पताल को टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा 660 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है.पीएम मोदी बुधवार को पंजाब जाने से पहले हरियाणा का दौरा करेंगे. यहां फरीदाबाद में वह Amrita Hospital का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह यहां से मोहाली जाएंगे

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...