15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यनोएडा ट्विन टावर विस्फोट के तनाव के बीच ये पार्टी और सेल्फी...

नोएडा ट्विन टावर विस्फोट के तनाव के बीच ये पार्टी और सेल्फी का दौर… आप भी चौंक जाएंगे, ये क्या हो रहा है

Published on

नोएडा

नोएडा के सेक्टर 93ए में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपना सामान समेट रहे हैं। गैलरी से लेकर छतों तक को ढका जा रहा है। सुपरटेक एमराल्ड और एटीएस ग्रीन विलेज में रहने वाले लोगों के यह मौका कुछ अलग है। लंबी लड़ाई के बाद भ्रष्टाचार की इमारत गिरने वाली। इन सोसायटी के लोगों की लंबी लड़ाई का अंत होने जा रहा है। इसकी खुशी हर किसी में दिख रही है। लेकिन, एक अंदेशा यह है कि आखिर उनके फ्लैट का क्या होगा? इन तमाम अंदेशे और आशंकाओं के बीच लोग मौके को सेलिब्रेट करने का मौका भी निकाल रहे हैं। गुरुवार की शाम कुछ इसी प्रकार का सेलिब्रेशन ट्विन टावर के पास देखने को मिला। पार्टी और सेल्फी का दौर चला। बस इसी उम्मीद में, सबकुछ अच्छा होगा। अब उनका भी घर दिखने लगेगा।

एमराल्ड कोर्ट सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें फ्लैटों में रहने वाले करीब 20 लोग जुटे थे। तमाम आवश्यक कार्यों के बीच तनाव को दूर करने का यह बेहतर तरीका रहा। यह टेंशन बस्टर के रूप में काम करता दिखा। महीनों से लोग इस अंदेशे में जी रहे हैं कि उनके घरों का क्या होगा? ट्विन टावर जब धराशायी होगा, तो कहीं इसका प्रभाव उनके घरों पर तो नहीं पड़ेगा? सवालों के जवाब आज भी किसी के पास नहीं थे, लेकिन एक लंबी लड़ाई अपने अंजाम पर पहुंची, इसकी खुशी हर चेहरे पर झलक रही थी। स्नैक्स, चाय और ड्रिंक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कानूनी लड़ाई और ट्विन टावरों के खिलाफ उनके वर्षों के संघर्ष के बारे में चर्चा हुई। कुछ देर बाद ग्राउंड फ्लोर डांस फ्लोर में बदल गया। साउंड सिस्टम पर गीतों के बीच थिरकते कदम जीत की तस्दीक कर रहे थे। पार्टी का समापन आइसक्रीम और एपेक्स एवं सियान टावर के साथ सेल्फी के साथ हुआ।

घरों को खाली कर रहे हैं लोग
एटीएस विलेज और एमराल्ड कोर्ट सोसायटी के लोगों ने अपने फ्लैट्स को खाली करना शुरू कर दिया है। एटीएस विलेज सोसायटी के 736 फ्लैट्स के रेजिडेंट अपने आवास को खाली करना शुरू कर दिया है। वहीं, एमराल्ड कोर्ट सोसायटी के 660 फ्लैटियर्स अपने फ्लैट्स खाली कर रहे हैं। शनिवार शाम तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया को पूरा करा लिया जाना है। सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसायटी को पूरी तरह से खाली हो रहा है। महज 24 घंटे का समय बचा हुआ है।

लोगों का कहना है कि हमलोग अपने सगे-संबंधियों के यहां शरण लेना तय किया है। ट्विन टावर ब्लास्ट के बाद वापस आने की योजना है। गेस्ट हाउस और शेल्टर होम में शिफ्ट होने लगा है। वहीं, कुछ लोग दूसरे शहरों में जा रहे हैं। शिफ्टिंग की तैयारियों को लेकर विशेष तौर पर योजना तैयार की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ट्विन टावर को गिराए जाने की योजना पर पिछले करीब छह माह से तैयारियां चल रही थी।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...