19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यबिहार का मालामाल इंजीनियर, विजिलेंस टीम की रेड में मिला नोटों की...

बिहार का मालामाल इंजीनियर, विजिलेंस टीम की रेड में मिला नोटों की गड्डियों का अंबार

Published on

पटना,

बिहार में विजिलेंस टीम ने शनिवार को आय से अधिक मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर की गई है. बताया जा रहा है कि जब टीम किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट इंजीनियर अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है. इसके बाद जांच टीम ने इन लोगों के यहां भी दबिश दी. किशनगंज से करीब 3 करोड़ से अधिक कैश और ज्वैलरी बरामद हो चुके हैं. वहीं कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के पटना आवास की तलाशी में लगभग 1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं. जांच टीम नोटों के मिलान में जुट गई है.

बिहार में विपक्षियों पर हुई थी CBI और ED की रेड
बता दें कि इससे पहले बिहार में CBI और ED की छापेमारी हुई थी. जांच एजेंसियों ने बुधवार को बिहार से लेकर झारखंड तक कई जगह छापेमारी की है. नौकरी के बदले जमीन मामले में आरजेडी के चार नेताओं के ठिकानों पर ये छापेमारी की गई थी. बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सीबीआई की टीम ने आरजेडी के कोषाध्यक्ष व एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व MLC सुबोध राय, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के आवास पर छापेमारी की गई.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...