22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय1947 में पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़... नहीं-नहीं 40 लाख, भरी सभा...

1947 में पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़… नहीं-नहीं 40 लाख, भरी सभा में इमरान ने करवाई बेइज्जती

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर अपने बयानों के कारण बेइज्जती करवा बैठे हैं। उन्होंने एक रैली के दौरान भरे मंच से पाकिस्तान के बारे में ऐसा झूठ बोला, जिसे सुन हर कोई हंसने लगा। खुद इमरान खान भी मंच पर मौजूद लोगों से सही-गलत की जानकारी लेने लगे। दरअसल, उन्होंने अवाम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के वक्त पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़ थी, आज 22 करोड़ है। जबकि सच्चाई यह है कि विभाजन के समय 1947 में पाकिस्तान की कुल आबादी 4 करोड़ थी। जिसमे 96 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम लोगों की थी। ऐसा पहला मौका नहीं है, जब इमरान खान अपने बयानों के चलते हंसी के पात्र बने हैं। वे पहले अपनी तुलना गदहे से कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने जर्मनी और जापान को पड़ोसी देश भी बताया था।

वायरल वीडियो में इमरान खान ने क्या कहा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में इमरान को कहते सुना जा सकता है कि …. लोगों को हम कैसे इंसाफ दे सकते हैं। आप ये सोचें कि पाकिस्तान की आबादी चा… चालीस करोड़ थी। जब पाकिस्तान बना है, तब इसकी आबादी 40 करोड़ थी। आज 22 करोड़ है। इतने में मंच पर खड़ा एक शख्स कहता है कि चालीस लाख। इसके जवाब में इमरान कहते हैं कि नहीं-नहीं 40 करोड़। इस बयान से इतना तो साफ है कि न तो इमरान खान को पता है कि आजादी के वक्त पाकिस्तान की आबादी कितनी थी और न ही उनके साथ मंच पर ज्ञान दे रहे दूसरे शख्स को।

पाकिस्तान की वर्तमान आबादी 22 करोड़
वर्तमान में पाकिस्तान की आबादी 22 करोड़ है। इनमें मुस्लिमों की तादात 95 फीसदी से ज्यादा है। पाकिस्तान में तीन राष्ट्रीय जनगणना के आधार पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 22,10,566 हिंदू, 18,73,348 ईसाई,1,88,340 अहमदिया,74,130 सिख, 14,537 बहाई और 3,917 पारसी रहते हैं। देश में 11 अन्य अल्पसंख्यक समुदाय हैं जिनके लोगों की संख्या दो हजार से कम है जिन्हें एनएडीआरए ने सीएनआईसी जारी किए हैं।

पहले भी बेइज्जती करवा चुके हैं इमरान खान
इमरान खान ने इसी साल मई में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी तुलना गधे से की थी। वे ओसामा बिन लादेन को शहीद बताकर भी अपनी फजीहत करवा चुके हैं। उन्होंने तो पाकिस्तान में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के लिए महिलाओं के कम कपड़ों को जिम्मेदार बताया था। इमरान खान ने यह भी दावा किया था कि उनके दादा के भाई मोहम्‍मद जमान खान और उनके खालू जहांगीर खान ने कायद-ए- आजम मोहम्‍मद अली जिन्‍ना और अल्‍लामा इकबाल के साथ लंदन में साल 1930 में गोलमेज सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया था।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...