9 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedखजुराहो से दिल्ली और बनारस के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट शुरू

खजुराहो से दिल्ली और बनारस के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट शुरू

Published on

भोपाल ।

अब खजुराहो से दिल्ली और बनारस के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस की यह नई उड़ान रविवार से शुरू हुई, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचने पर विमान का वाटर कैनन से स्वागत किया गया। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।

उनके साथ राजनगर विधायक अरविंद पटेल और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद शर्मा ने कहा कि नई फ्लाइट से क्षेत्र के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। इस मौके पर सांसद ने एयरपोर्ट पर एक लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही खजुराहो से जयपुर के लिए भी हवाई कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़िए: गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का पांचवां निशुल्क अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन देवास में

नई फ्लाइट की समय-सारिणी के अनुसार, इंडिगो की विमान सेवा सुबह 10 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और सुबह 11:15 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इसके बाद विमान खजुराहो से बनारस के लिए रवाना होगा।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...