11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यहोटल लेवाना पर चलेगा बुलडोजर, हिरासत में लिए गए मालिक, दो बार...

होटल लेवाना पर चलेगा बुलडोजर, हिरासत में लिए गए मालिक, दो बार दिया गया था नोटिस

Published on

लखनऊ

लखनऊ के हजरतगंज स्थित लेवाना सुइट्स होटल में आग से अब तक चार लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है। वहीं अब लेवाना के मालिक राहुल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल को पूछताछ के लिए लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही इस होटल को ध्वस्त करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। चर्चा है कि होटल पर जल्द बुलडोजर भी चल सकता है। कमिश्‍नर रोशन जैकब ने यह आदेश दिए। आदेश के मुताबिक बिना नक्‍शा पास कराए होटल बनाया गया था और करीब 10 साल से चल रहा था। इस होटल को नक्शा पास नहीं होने के संबंध में 26 मई और 28 अगस्त 2022 को दो बार नोटिस भी जारी की गई थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह होटल में आग लगी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ और होटल में ठहरे करीब 40 लोगों में से ज्यादातर लोगों को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया है। हालांकि आग और धुंए की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य में जुटे 4 पुलिसकर्मियों को गंभीर हाल में सिव‍िल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

सात फायर कर्मी भी हुए आग बुझाने में बेहोश
जेसीपी क्राइम पीयूष मोर्डिया ने बताया कि होटल लेवान में आग बुझाने के दौरान धुएं की वजह से सात फायर कर्मी भी बेहोश हो गए। सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं अग्निकांड में होटल से 24 लोग सुरक्षित निकाले गए हैं।

जांच की जद में आएंगे अधिकारी
कमिश्‍नर रोशन जैकब ने होटल लोवाना अग्निकांड के जांच के आदेश भी दिए है। इसमें होटल का नक्शा पास नहीं होने पर भी संचालन पर रोक न लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद इसमें शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई तय होगी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...