11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यशराब की दुकान में होल बनाकर घुसे चोर, मन ललचाया तो लगाने...

शराब की दुकान में होल बनाकर घुसे चोर, मन ललचाया तो लगाने लगे पैग, आगे खेला हो गया

Published on

चेन्नै

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज‍िले में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चोरों ने एक शराब की दुकान को लूटने का प्रयास किया। अब आप ही बताइए इसमें क्या बात खास है? दरअसल इस घटना की अजीब बात यह है कि चोर दीवार में एक होल बनाकर दुकान में घुस गया। लेकिन शराब की बोतलें देखकर उनका मोह नहीं रुका। चोरी करने और भागने के बजाय वे वहीं बैठ कर शराब पीने लगे। इस दौरान मौके पर घूम रहे कुछ लोगों ने दुकान में संदिग्ध हरकत देखी। नतीजतन, उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस को देख उन चोरों की हालत खराब हो गई। वे इतने डरे हुए थे कि जिस होल से घुसे थे, उससे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इस अजीबोगरीब चोरी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चोरी करने के बजाय बैठ गए शराब पीने
पुल‍िस के अनुसार, कावरपेट्टई पुलिस स्टेशन में फोन आया कि एक शराब की दुकान में लूटपाट की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सामने का नजारा देखकर वह भी हैरान रह गई। क्योंकि चोर दुकान में बैठकर चोरी करने और भागने के बजाय शराब पी रहे थे। फिर जब पुलिस ने उन्हें धमकी दी तो वे दुकान से निकलने लगे। लेकिन वे बाहर नहीं आ सके।

एक चोर दीवार के होल में फंसा
पुल‍िस ने बताया क‍ि चोरों की पहचान सतीश और मुनियांडी के रूप में हुई है। होल से बाहर आते समय चोर दीवार में फंस गया। ऐसे में पुल‍िस ने उन्हें खींच कर बाहर निकाला। अब इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस चोरी का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...