10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसोनाली फोगाट के नोएडा फ्लैट पर पहुंची गोवा पुलिस, किराएदारों से की...

सोनाली फोगाट के नोएडा फ्लैट पर पहुंची गोवा पुलिस, किराएदारों से की पूछताछ

Published on

नोएडा

हरियाणा में बीजेपी नेता रही सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच में गोवा पुलिस सोमवार को नोएडा पहुंची। यहां सेक्टर-52 के अरावली अपार्टमेंट के डी ब्लॉक में सोनाली फोगाट का फ्लैट है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लैट सोनाली ने किराये पर उठाया हुआ था। गोवा पुलिस ने किरादार परिवार से कुछ बिंदुओं पर जानकारी ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ का मुख्य जोर इस पर था कि यहां से किराया कौन लेता था? फ्लैट को खुद सोनाली ने किराए पर किसी ब्रोकर के जरिए उठवाया था या किसी और ने यह काम किया था? आखिर बार सोनाली फोगाट फ्लैट पर कब आई थीं? इसके साथ ही जिन अकाउंट में किराया ट्रांसफर करवाने की बात आई उनकी भी डिटेल गोवा पुलिस की तरफ से लिए जाने की सूचना है।

गोवा पुलिस की यह टीम दोपहर बाद सेक्टर-52 पहुंची थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना मिली। फिर स्थानीय पुलिस भी मौके पर गई। यह पता चला कि सोनाली फोगाट का फ्लैट है जिसकी पड़ताल में टीम पहुंची हुई है। इसके बाद नोएडा पुलिस ने गोवा पुलिस का जांच में सहयोग किया। देर शाम तक अपनी पड़ताल गोवा पुलिस की टीम करती रही।

टिकटॉक ऐप से शोहरत हासिल करने वाली हरियाणा के हिसार जिले की भाजपा नेता फोगाट 22 अगस्त को सांगवान और वासी के साथ गोवा आईं और अंजुना में एक होटल में ठहरी थीं। तबियत ठीक न लगने की शिकायत के बाद 23 अगस्त को सुबह उन्हें सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने तब दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत होने की आशंका जताई गई थी।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि सोनाली फोगाट को ड्रग्स दिया गया था। गोवा पुलिस ने बताया कि सामने आया है कि सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया गया था। सोनाली के PA सुधीर सांगवान और दोस्त सुखविंदर वासी ने पूछताछ में सोनाली को जबरन ड्रग्स देने की बात कबूल भी की है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...