10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यलिफ्ट में बच्चे को कुत्ते ने काटा फिर भी नहीं पसीजा मालकिन...

लिफ्ट में बच्चे को कुत्ते ने काटा फिर भी नहीं पसीजा मालकिन का दिल

Published on

गाजियाबाद,

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक वीडियो ने सबको बेचैन कर दिया है. यह वीडियो थाना नंदग्राम क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन चार्म्स काउंटी सोसाइटी की है. इसमें एक महिला अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट में जा रही थी. उसी कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा. अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

वीडियो 5 सितम्बर शाम 6 बजे का है. वीडियो में लिफ़्ट में महिला के साथ जा रहे कुत्ते ने बच्चे को काट लिया. हैरानी की बात तो ये है कि महिला का दिल तक नहीं पसीजा. बच्चा दर्द से करहरता रहा. महिला ने मासूम बच्चे को एक बार देखने की भी ज़हमत नहीं उठाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि इस कुत्ते से सोसाइटी के लोग काफी परेशान हैं.इसकी शिकायत कई बार लोगों ने महिला से की थी, लेकिन महिला ने कोई कदम नहीं उठाया. अब लिफ्ट में बच्चे को काटने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है.

इस मामले में क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे का कहना है कि चार्म कैसल सोसायटी लिफ्ट में मालकिन की मौजूदगी में एक बच्चे को पालतू कुत्ते द्वारा काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें मुकद्दमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...