10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, शराब माफिया की 3.51 करोड़ की...

बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, शराब माफिया की 3.51 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Published on

पटना,

बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर आई है, जहां ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जिला निवासी वीडियो राय और उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध बड़ी कारवाई की. दरअसल, ED ने वीडियो राय और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी 3 करोड़ 51 लाख 14 हजार रुपये की 8 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. जप्त संपत्ति समस्तीपुर जिला में है.

ईडी के मुताबिक, यह कार्रवाई पटना की आर्थिक अपराध इकाई से प्राप्त कई FIR के आधार पर 22 फरवरी को ईसीआईआर दर्ज करके PMLA 2002 के तहत की गई है. बताया जाता है कि आर्थिक अपराध ईकाई से मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने वीडियो राय और अन्य के खिलाफ धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 414 (चोरी की संपत्ति को छिपाने में सहायता करना), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) 467 मूल्यवान सुरक्षा/वसीयत की जालसाजी और आईपीसी की धारा 471 (जाली दस्तावेजों का उपयोग करना) 1860 और धारा 25 (1-बी) ए और धारा 25 आर्म्स एक्ट 1959 के तहत जांच शुरू की थी.

अवैध शराब की खरीद-बिक्री में था शामिल
जांच के दौरान मिले साक्ष्य और तथ्य के आधार पर वीडियो राय और उसके परिजनों के विरुद्ध तीन FIR दर्ज की गई हैं. यह भी आरोप लगाया गया था कि वीडियो राय अवैध शराब की खरीद-बिक्री में शामिल था. साथ-साथ उसने बड़ी अचल संपत्ति अर्जित की है. साथ ही ED की जांच से पता चला कि वीडियो राय अपराध से हासिल आय को जमा करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दूर के रिश्तेदारों के विभिन्न बैंक खातों का उपयोग कर रहा था. अपराध की आय को छिपाने के प्रयास में उसे और उसके परिवार के सदस्यों को उधार के पैसे की आड़ में बैंक खातों में भारी धन प्राप्त हुआ.

अचल संपत्तियों को तीसरे पक्ष के नाम पर किया ट्रांसफर
इसके अलावा वीडियो राय अपनी अवैध आय को असली के रूप में छिपाने के प्रयास में अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर मनगढ़ंत आईटीआर दाखिल करने में भी शामिल था. जांच से यह भी पता चला कि अपराध की आय को छिपाने के प्रयास में उसने अचल संपत्तियों को तीसरे पक्ष के नाम पर ट्रांसफर कर दिया एवं बिक्री विलेख निष्पादित किया. इसकी एवज में उसने भुगतान लंबित रखा. ताकि वह और उससे जुड़े लोगों की संपति कानून की नजर से बची रहे. प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक की जांच के आधार पर समस्तीपुर बिहार में स्थित 08 अचल संपत्तियों की पहचान आरोपी व्यक्ति वीडियो राय और उनके परिवार के सदस्यों के नाम से की, जिनकी कीमत 3.51 करोड़ रुपये है और इसे धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधान के तहत संलग्न किया गया है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...