10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यनीतीश गए दिल्ली, RCP पहुंचे पटना, मुंह बिचका-बिचकाकर अपने 'पूर्व बॉस' की...

नीतीश गए दिल्ली, RCP पहुंचे पटना, मुंह बिचका-बिचकाकर अपने ‘पूर्व बॉस’ की उधेड़ी बखिया

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। मीडिया के सवालों पर मुंह बिचका-बिचकाकर अपने पूर्व बॉस की बखिया उधेड़ी। आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ और सुखाड़ है, किसान पस्त है और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं। ये विपक्षी एकता नहीं पक्षी एकता है। आरसीपी ने कहा कि पटना में केसीआर आए उठ-बैठ होती रही। बिहार की जनता ने उनपर विश्वास किया और उन्होंने सबको धोखा दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर उम्र हावी हो गया है। सिर्फ समय काट रहे हैं।

आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर निजी और तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को विकसित प्रदेश बनाने के लिए जनता ने जनादेश दिया लेकिन वे दिल्ली पहुंचे हुए हैं। उन्होंने खुद के बारे में कहा कि मैं किसी का एजेंट नहीं हूं, मेरा बैकग्राउंड पता है सबको। जिसके साथ रहता हूं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ रहता हूं। प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनने में क्या दिक्कत है लेकिन धोखा किसे दे रहे हैं?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने क्या किया है, किसी प्रदेश के लिए? आंध्रप्रदेश के लिए तमिलनाडु के लिए पंजाब के लिए क्या किया है? यह विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार कैसे हो सकते हैं? नीतीश कुमार समय काट रहे हैं। जनता दरबार कर रहे हैं। 17 सालो में आज तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं हुई कि गांव में और थानों में समस्या का समाधान हो। नीतीश कुमार जनता दरबार का खर्च बताएं, व्हाइट पेपर लेकर आएं। आरसीपी ने कहा कि एक चीज के लिए जनता इन्हें मेडल देगी, इधर से उधर आने जाने के लिए।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...