10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यनो टेंशन! वाइस चांसलर बनवा देंगे... भौकाल बनाकर 1.75 करोड़ ठगने वाले...

नो टेंशन! वाइस चांसलर बनवा देंगे… भौकाल बनाकर 1.75 करोड़ ठगने वाले नटवरलाल के कारनामे

Published on

फरीदाबाद

द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के फरीदाबाद ज‍िले में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एसटीएफ ने एक ऐसे नटवरलाल को काबू किया है, जो बड़े नेताओं के साथ अपनी सीधी जान पहचान और पहुंच का ढोंग करके लोगों को बड़े पदों पर पोस्टिंग करवाने का लालच देकर करोड़ों रुपये ठग चुका है। एसटीएफ की ओर से दबोचा गया आरोपी पानीपत जिले के गांव हलदाना का रहने वाला नरेंद्र चौधरी है। एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है। बहादुरगढ़ एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने आरोपी नरेंद्र चौधरी को अरेस्‍ट किया है। अभी तक की पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली से लेकर असम और हरियाणा में ठगी की करीब आधा दर्जन वारदातें अंजाम देने की बात कबूल की है। उसके खिलाफ सोमवार को फरीदाबाद में ठगी का केस दर्ज हुआ था।

बहादुरगढ़ एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक मलिक ने बताया कि यह व्यक्ति पहले तो सामने वाले व्यक्ति पर बड़े-बड़े नेताओं के साथ अपने फोटो दिखाकर उन पर अपना प्रभाव जमाता था। इसके बाद यह द‍िखाता था कि उसके लिंक बहुत ऊपर तक हैं। वो आसानी से पैसे लेकर कोई भी काम करवा देता है। अपने राजनीतिक पहुंच के भ्रमजाल में फंसा कर यह व्यक्ति किसी को विश्वविद्यालय का वीसी लगवाने के नाम पर ठग चुका है तो किसी को नौकरी दिलवाने के नाम पर।

  • आरोपी नरेंद्र की ठगी का कच्‍चा चिट्ठा
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर तरुण गुप्ता से 40 लाख रुपये श्रीनगर यूनिवर्सिटी उत्तराखंड में वाइस चांसलर के पद पर नियुक्ति‍ कराने के नाम पर लिए हैं।
  • प्रोफेसर तरुण गुप्ता के ही जानकार दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर से 40 लाख रुपये कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में वाइस चासंलर के पद पर नियुक्ति‍ कराने के नाम पर लिए हैं।
  • कानपुर के प्रोफेसर राकेश त्रिवेदी से राजस्थान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पद पर नियुक्ति‍ कराने के लिए 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
  • रिटायर्ड डीजी, दूरदर्शन विभाग गुवाहाटी से केंद्र सरकार के जल शक्ति विभाग में बड़े पद पर नियुक्त कराने की एवज में 12 लाख रुपये लिए हैं।
  • फरीदाबाद कोर्ट में तैनात एक ADA से 9 लाख रुपये में CP ऑफिस फरीदाबाद में ट्रासंफर कराने की एवज में लिए हैं।
  • भिवानी एरिया के एक फौजी से उसके लड़के को गवर्नर हाउस में नौकरी लगवाने की एवज में 5 लाख रुपये लिए हैं।
  • शाहबाद के जसबीर को बैंक से एक करोड़ का लोन दिलवाने की एवज में 4 लाख रुपये लिए हैं।
  • पंचकूला के एक व्यक्ति को नौकरी लगवाने की एवज में 7 लाख रुपए लिए जिस संबंध में सेक्टर 14 में एफआईआर दर्ज है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...