10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसोनाली के ड्राइवर का दावा- मैडम के पास बेटी की फीस तक...

सोनाली के ड्राइवर का दावा- मैडम के पास बेटी की फीस तक के नहीं थे पैसे

Published on

मुंबई

‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच गोवा पुलिस कर रही है। सोमवार की रात को पुलिस उनके नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंची और फ्लैट में रह रहे किराएदारों से पूछताछ की गई। पुलिस ने अभी तक इस मर्डर केस में 5 लोगों की गिरफ्तारी की है जिसमें उनका पीए सुधीर सांगवान भी है। सोनाली के परिजनों को संदेह है कि हत्या में सुधीर का बड़ा हाथ है। अब सोनाली के ड्राइवर रहे उमेद सिंह ने सुधीर पर गंभीर आरोप लगाए। उमेद ने बताया कि सोनाली जिन महंगी गाड़ियों में घूमती थीं वो उनके नाम पर नहीं थी बल्कि सुधीर ने अपने नाम पर ट्रांसफर करा लिया था।

पैसों का सारा हिसाब-किताब देखता था सुधीर
सोनाली के पैसों का सारा काम सुधीर ही देखता था। ड्राइवर ने दावा किया कि सोनाली के खाते में उनकी बेटी की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे। सोनाली कहीं आने जाने के लिए 4 कारों का इस्तेमाल करती थीं। इन कारों का अभी पता नहीं चला है। सोनाली के नाम इनमें से कोई कार नहीं थी। एक कार सुधीर सांगवान के नाम पर और 3 कारों के मालिक अन्य लोग थे।

कार पर लोन था बकाया
आज तक से बात करते हुए सोनाली के ड्राइवर ने कहा कि उसने उनकी स्कॉर्पियो और स्कोडा गाड़ी चलाई थी। सुधीर ने बताया था कि एक मर्सिडीज का एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से वह दिल्ली की किसी एजेंसी के पास है। सोनाली के पास जो स्कॉर्पियो थी उसे सुधीर ने 8 लाख रुपये में बेच दिया था और फिर उसने 3.50 लाख में सफारी कार ली। आगे ड्राइवर ने बताया कि इस बात की जानकारी उसे बाद में हुई कि मर्सिडीज पर 10-12 लाख रुपये का लोन बाकी है। लोन वाले फोन करते थे। यही वजह थी कि सुधीर ने उस कार को कहीं छिपा दिया था। सुधीर गाड़ियों के कागज संबंधी सारे काम में लापरवाही बरतता था।वह गाड़ियों का बीमा नहीं करवाता था और ना ही पॉल्यूशन सर्टिफिकेट होता था। उसने ड्राइवर के भी 20 हजार रुपये अभी तक नहीं दिए।

चेक हो गया था बाउंस
सोनाली की जिंदगी बाहर से देखने में ऐशो आराम भरी लगती थी लेकिन उनके खाते में पैसे नहीं होते थे। ड्राइवर ने कहा, ‘सुधीर ही हिसाब किताब रखता था। मैडम के खाते में तो उनकी बेटी की स्कूल फीस देने के लिए भी पैसे नहीं होते थे।‘ ड्राइवर ने बताया कि मैडम उसकी गाड़ी में थीं तभी स्कूल से फीस के लिए फोन आया। उन्हें बताया गया कि उनका चेक बाउंस हो गया। इस वजह से उन पर पेनल्टी लगेगी।

भाई ने भी ड्राइवर की बातें दोहराईं
ड्राइवर ने जो बातें बताई हैं सोनाली के भाई वतन ढाका ने भी यही बातें कही हैं। वतन ढाका ने इंटरव्यू में कहा कि उनकी बहन के नाम कार नहीं थी। उन्होंने गुरुग्राम वाले फ्लैट को लेकर भी आशंका जताई कि वो किसके नाम पर है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...