10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यप्रशासन ने हटाए बैनर-पोस्टर, इंटरनेट बंद, पायलट गुट के लोगों का आरोप

प्रशासन ने हटाए बैनर-पोस्टर, इंटरनेट बंद, पायलट गुट के लोगों का आरोप

Published on

जयपुर,

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर गुटबाजी सामने आ गई है. सचिन पायलट खेमे के लोगों ने अपने ही सरकार और जिला प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं.दरअसल कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट के जन्मदिन के मौके पर जयपुर में उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए.

इसी दौरान उनके आवास के आसपास विधायकों और कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले पोस्टर बैनर लगाए थे. पायलट समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने सभी बैनर पोस्टर को हटवा दिया और उनके आवास वाले इलाके में इंटरनेट को भी बंद करवा दिया.

बता दें कि सचिन पायलट का जन्मदिन मनाने के लिए जयपुर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके घर के बाहर घंटों तक जुटे रहे. घर के बाहर पायलट लोगों से चार घंटे तक मिलते रहे. इस दौरान गीत-नृत्य और पारंपरिक तरीक़े से टोलियों में लोग नाचते-गाते रहे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे थे. इस मौक़े पर पायलट ने कहा कि जनता का यह प्रेम मुझे भरोसा और ज़िम्मेदारी दोनों देता है.

वहीं मुख्यमंत्री पद के सवाल पर कहा कि हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे. पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर को है मगर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पायलट को कन्याकुमारी जाना है. लिहाज़ा 6 सितंबर को ही जन्मदिन मना कर वो भारत जोड़ो यात्रा के लिए निकल गए. इस मौके पर विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा मैं तो पायलट साहब की वजह से जीता. बुजुर्ग वन मंत्री और विधायक दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि 50-60 सालों में किसी नेता के लिए ऐसा क्रेज़ नहीं देखा.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...