9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसैलरी से नाखुश कर्मचारी ने फूंका गोदाम, मालिक को 78 लाख का...

सैलरी से नाखुश कर्मचारी ने फूंका गोदाम, मालिक को 78 लाख का नुकसान

Published on

सूरत,

गुजरात के सूरत में 10 दिन पहले एक कपड़े के गोदाम में लगी आग मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आग गोदाम के कर्मचारी ने ही लगाई थी. बताया गया कि कर्मचारी को कम तनख्वाह मिल रही थी, जिस वजह से उसने गोदाम में आग लगाकर कारखाना मालिक का 78 लाख का नुकसान कर दिया.

शहर के इंस्ट्रियल एरिया स्थित एक कपड़ा गोदाम में बीते 27 अगस्त को आग लग गई थी. सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. आकलन करने पर पता चला कि आग लगने से गोदाम मालिक को तकरीबन 78 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

इसके बाद पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ. गोदाम में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक कर्मचारी ही गोदाम में रखे कपड़ों में आग लगा रहा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो अनोखी कहानी सामने आई.आरोपी कर्मचारी ने बताया कि वह कम सैलरी मिलने की वजह से नाखुश था. इसी कारण उसने मालिका को घाटा कराने का ठाना और बंद गोदाम में चुपचाप जाकर आग लगा दी.

बता दें कि सूरत को पूरे एशिया में टेक्सटाइल हब के रूप में पहचाना जाता है. यहां के कपड़ा बाजार की बात करें तो तकरीबन 12 लाख से ज्यादा लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं और रोज का 3 करोड़ मीटर कपड़ा यहां पर बनता है. देश-विदेश में ज्यादातर कपड़े सूरत से ही जाते हैं.

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वैसे भी सूरत के टेक्सटाइल उद्योग पर भारी संकट आन पड़ा है. दीपावली का त्यौहार आने में कुछ समय ही बाकी है, उसके बावजूद कपड़ा बाजार में जो तेजी आनी चाहिए थी, वैसी तेजी आई नहीं है. सूरत का कपड़ा बाजार पिछले कई महीनों से मंदी की मार झेल रहा है. ऐसे में त्यौहारों के दिनों में यहां के कपड़े कारोबारियों की अपेक्षा थी कि आने वाले दिनों में बाजार में तेजी दिखेगी. मगर दो साल कोरोना काल तक और अब बढ़ती महंगाई के कारण सूरत का कपड़ा बाजार बुरी हालात में देखने को मिल रहा है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...