9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यडंपिंग यार्ड में हजारों गायों के शव, बीकानेर में नहीं थम रहा...

डंपिंग यार्ड में हजारों गायों के शव, बीकानेर में नहीं थम रहा लंपी वायरस का कहर

Published on

बीकानेर,

उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों लंपी वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. राजस्थान में अब तक इस वायरस से 40 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है. वहीं, 10 लाख से ज्यादा गाय इस लंपी वायरस की चपेट में आ चुकी हैं. इस बीच बीकानेर के जोडबीड डंपिंग यार्ड की हैरान करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें गायों के हजारों शव पड़े देखे जा सकते हैं.

5646 हेक्टेयर में फैले जोडबीड डंपिंग यार्ड में गायों के शव खुले में पड़े हैं. ये शव अब सड़ने लगे हैं और इसके आसपास लगभग 5 किलोमीटर तक इन शवों की दुर्गंध फैल रही है. इसके आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ओपन डंपिंग यार्ड में पड़े ये शव दिखाते हैं कि कैसे सरकार गायों में लंपी वायरस को फैलने से रोकने में नाकाम हुई है.

बता दें, अकेले बीकानेर शहर में 6 हजार से ज्यादा गाय इस वायरस की चपेट में हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी इस वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. लंपी स्किन वायरस की चपेट में आकर सैंकड़ों पशुओं की मौत दर्ज की जा चुकी है. इससे दुग्ध व्यवसाय को भारी नुकसान हुआ है.

पशुओं में दिखाई दे रहे लंपी वायरस के ये लक्षण
इस वायरस से संक्रमित पशुओं के नाक और मुंह से पानी व लार गिरने लगती है. तेज बुखार होता है और ऐसे जानवर भोजन छोड़ देते है. ऐसे पशुओं की चमड़ी के नीचे पहले छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं. यह दाने घाव में बदल जाते हैं. यह अधिकतर मवेशियों के मुंह, गर्दन और गुप्तांग के पास पाए जाते हैं.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...