18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु में ऐसा भी हालः 30-30 करोड़ के विला पानी में और...

बेंगलुरु में ऐसा भी हालः 30-30 करोड़ के विला पानी में और अरबपति नाव पर

Published on

बेंगलुरु

बेंगलुरु में पांच सितंबर की रात को हुई बारिश से स्थिति जस की तस है। सीएम बसवराज बोम्मई का दावा है कि पिछले 90 साल में शहर ने ऐसी बारिश नहीं देखी। यहां तक कि भारत की सिलिकॉन सिटी की सबसे एक्सक्लूसिव गेटेड कम्यूनिटी एप्सिलॉन भी पानी में डूब गई है। यहां देश के जाने-माने कॉर्पोरेट्स से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विला खरीदे हैं जिनकी कीमत करोड़ों है। एप्सिलॉन सेंट्रल बिजनस जिले से 13 किमी दूर स्थित है। यहां से गुजरने वाले लोग इसे निहारे बिना रह नहीं पाते हैं। फिलहाल यहां बंगलों के बाहर खड़ी लेक्सस, बेंटले, बीएमडब्ल्यू और रेंज रोवर जैसी कारें भी पानी में आधी डूबी हुई हैं।

कॉर्पोरेट्स दिग्गजों के घर हैं यहां
एप्सिलॉन में बेंगलुरु के कॉर्पोरेट्स और बिजनस एलीट्स के घर हैं जिनमें विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी से लेकर बाइजू रवींद्रन, ब्रिटानिया के सीईओ वरुण बेरी, बिग बास्केट के को फाउंडर अभिनय चौधरी और पेज इंडस्ट्री (जॉकी) के एमडी अशोक जेनोमल समेत 150 लोग रहते हैं।

भूत बंगले में तब्दील सबसे महंगी सोसाइटी
यहां रहने वाले अधिकतर निवासी रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद अपने करोड़ों के घरों को छोड़कर नाव और ट्रैक्टर से सुरक्षित स्थानों पर निकल गए हैं। बारिश के चलते यहां पानी और बिजली कटौती भी कर दी गई थी। मंगलवार को एप्सिलॉन और पड़ोस की गेटेड कम्यूनिटी किसी भूत बंगले की तरह नजर आईं।

एप्सिलॉन में 10 करोड़ के विला
एप्सिलॉन में बेसिक विला की कीमत 10 करोड़ रुपये हैं। प्लॉट के साइज के आधार पर कीमत 20 से 30 करोड़ रुपये तक भी है। एक एकड़ प्लॉट की कीमत 80 करोड़ रुपये तक है। जब आप किसी घर को खरीदने में इतनी रकम लगाते हैं तो इसके पानी में डूबने के साथ बिजली और पानी कटौती की नाममात्र की आशंका रहती है।

जर्मनी-इटली की कारें पानी में डूबीं
बेंगलुरु बारिश से बेहाल लोगों ने जहां शहर के बुनियादी ढांचे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली वहीं एप्सिलॉन के निवासी चुप्पी साधे रहे। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया जिसमें यहां पानी में तैर रहीं जर्मनी और इटली की कारों की ओर लोग इशारा कर रहे हैं और इस बात को लेकर शर्त लग रही है कि कौन सी कार कबाड़ में जाएगी और कौन सी बच जाएगी।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...