18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यसंसद में सौम्य दिखने वालीं नवनीत राणा ने 'लव जिहाद' पर पुलिस...

संसद में सौम्य दिखने वालीं नवनीत राणा ने ‘लव जिहाद’ पर पुलिस थाने में दिखाया रौद्र रूप

Published on

अमरावती

संसद में सौम्य दिखने वाली अमरावती की सांसद नवनीत राणा का महाराष्ट्र के राजापेठ पुलिस स्टेशन में रौद्र रूप देखने को मिला है। लव जिहाद के एक मामले को लेकर वो पुलिस स्टेशन गईं थीं। पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बहस के दौरान नवनीत राणा ने उन पर उनके कॉल को रिकॉर्ड करने का भी आरोप लगाया। जब नवनीत राणा राजापेठ पुलिस स्टेशन में पहुंची तब वहां उनकी पुलिस निरीक्षक मनीष ठाकरे और डीसीपी के साथ जोरदार बहस हो गई। राणा ने कहा कि यह एक लव जिहाद का मामला है। जिसमें एक विशेष धर्म के लड़के ने लड़की को भगाया है। जब तक लड़की को सुरक्षित वापस नहीं लाया जाता तब तक वो पीछे हटने वाली नहीं हैं।

नवनीत राणा ने कहा,’ इस बात की भी खुलासा आखिर कैसे धर्म विशेष के युवक हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ बच्चों को जन्म देते हैं, फिर उन युवतियों को छोड़ देते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया अगर दोषी युवक को पुलिस स्टेशन लाया गया है तो उसके परिजनों को क्यों नहीं बुलाया गया। अगर उन्हें बुलाते तो शायद अब तक लड़की का पता चल जाता।

फोन रिकॉर्ड करने का आर्डर किसने दिया
पुलिस स्टेशन में नवनीत राणा ने कहा कि यहां एक महिला सांसद का फोन रिकॉर्ड किया जा रहा है। मैं यह जानना चाहती हूं कि यह काम किसके आदेश पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस स्टेशन में अमरावती की पुलिस कमिश्नर आरती सिंह को नहीं बुलाया जाता। तब तक वह पुलिस स्टेशन से जाने वाली नहीं हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या एक दलित महिला होने की वजह से मेरे साथ यह सब कुछ किया जा रहा है?

क्या है मामला
बीजेपी प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने कहा कि अमरावती लव जिहाद का एक बहुत बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। बीते 8 दिनों में इस तरह के पांच मामले सामने आये हैं। बीती रात को भी 19 साल की हिंदू युवती लव जिहाद का शिकार हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक उस लड़की का पता नहीं चल पाया है। आरोपी अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं दे रहा है। ऐसी सूरत में पुलिस को किसी भी तरह से उस लड़की का पता लगाना चाहिए और उसे सुरक्षित, सही सलामत, उसके मां-बाप के हवाले करना चाहिए।

साथ ही यह भी पता चलना चाहिए कि आखिर आरोपी लड़की का पता क्यों नहीं बता रहा है। क्या वह जीवित है या उसे मार दिया गया? अगर पुलिस इस मामले में संजीदगी नहीं दिखाती तो हमारे पास कानून हाथ में लेने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं बचता है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...