18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यवह मान चुका था कि मां और उसकी 3 सहेलियां इच्छाधारी नागिन...

वह मान चुका था कि मां और उसकी 3 सहेलियां इच्छाधारी नागिन हैं! और फिर अनर्थ हो गया

Published on

रांची

आपने इच्छाधारी नागिन से जुड़े काफी सीरियल और सिनेमा देखे होंगे। इस विषय पर न जाने कितनी फिल्में बनीं, लेकिन क्या आपको लगता है कि ऐसा सच में होता है? आपकी तरह ही हमें भी बिल्कुल नहीं लगता। कुछ चीजें समझ के परे होती हैं और इसे ही अंधविश्वास कहा जाता है, मतलब सुनी-सुनाई वो कहानियां जिसे लोग सच मान लेते हैं। लेकिन जब वो इस झूठे ‘सच’ को जीने लगते हैं तो इसका अंजाम बेहद बुरा होता है। ठीक ऐसा ही हुआ झारखंड की राजधानी रांची में। यहां एक बेटे को अपनी मां पर ही ये शक हो गया कि वो इच्छाधारी नागिन है और उनकी दो महिला मित्र भी वही हैं। तीनों गांव में युवकों को डस कर अपना शिकार बना रही हैं। इसके बाद जो हुआ वो जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

इच्छाधारी नागिन के शक में मां समेत तीन को मार डाला
रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में डायन बिसाही का आरोप लगाकर तीन महिलाओं की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिमन्यू सिंह मुंडा, ललित सिंह मुंडा, संतोष सिंह मुंडा, सहदेव सिंह मुंडा, जन्मेनत्रय लोहरा का नाम शामिल है। इसके अलावा बबलू सिंह मुंडा, सुकरा मुंडा, पुईता सिंह मुंडा, मुचिराम मुंडा,नमीसिंह मुंडा, नंद किशोर सिंह मुंडा, बिरहर सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, दिनेश सिंह मुंडा और संजय सिंह मुंडा को भी गिरफ्तार किया गया है।

बेटे को था मां पर इच्छाधारी नागिन होने का शक
एसएसपी कौशल किशोर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि मारी गई महिलाओं में एक के बेटे ललित को शक था कि उसकी मां और गांव की दो अन्य महिलाएं सांप बन कर गांव के युवाओं को डंस रही हैं।

पुलिस की लोगों से अपील
इच्छाधारी नागिन के इस फितूर और अंधविश्वास के चलते तीनों महिलाओं को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं की हत्या के बाद उनके शव को एक ऑटो में रखा। इसके बाद उसे गांव से ढाई किलोमीटर दूर स्थित मारांगबुरू पहाड़ी के जंगल में ले जाकर फेंक दिया। एसडीपीओ अजय कुमार ने मंगलवार को आम जनता से अपील किया है कि इस तरह की घटना समाज के लिए कुरीति है। लोग अंधविश्वास में आकर ऐसी घटना को अंजाम ना दे जो मानवता के लिए कलंक हो।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...