9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यस्टालिन, बघेल ने राहुल गांधी को थमाया तिरंगा, शुरू हो गई कांग्रेस...

स्टालिन, बघेल ने राहुल गांधी को थमाया तिरंगा, शुरू हो गई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा

Published on

कन्याकुमारी

कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपे जाने के साथ ही अपनी राष्ट्रव्यापी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से तिरंगा सौंपना आजादी के बाद से भारत में सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत का प्रतीक है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को तिरंगा सौंपा। इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत हुई। कन्याकुमारी में यात्रा का शुभारंभ कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा क‍ि मुझे तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है। मुझे भारत जोड़ो यात्रा यहां से शुरू करते हुए बेहद खुशी है। आज़ादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा कन्‍याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्‍म होगी। यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और लगभग 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

आठ सितंबर की सुबह पदयात्रा शुरू करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी आठ सितंबर की सुबह विधिवत पदयात्रा आरंभ करेंगे। पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिन तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी स्मारक पर प्रार्थना सभा में कांग्रेस नेता के साथ शामिल हुए।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो ‘ यात्रा में 3 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो ‘ यात्रा में तीन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री शाम‍िल हुए। इसमें तम‍िलनाडु के सीएम एके स्‍टाल‍िन के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे। इसके अलावा तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. एस. अलागिरि ने भी हिस्सा लिया।

प‍िता के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रार्थना में शामिल हुए राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो ‘ यात्रा शुरू करने से पहले अपने प‍िता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। दरअसल तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में तीन दशक पहले एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी.कांग्रेस ने बुधवार को तम‍िलनाडु के कन्‍याकुमारी से अपनी राष्ट्रव्यापी ‘भारत जोड़ो यात्रा’की शुरुआत की। इस दौरान पूरे कन्‍याकुमारी में राहुल गांधी और ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के पोस्‍टर नजर आए।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...