9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'अंड-बंड बोलते रहता है, उसको बिहार का ABC पता है', सवाल सुनते...

‘अंड-बंड बोलते रहता है, उसको बिहार का ABC पता है’, सवाल सुनते ही गरमा गए CM नीतीश

Published on

पटना

मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरसीपी सिंह पर भड़क गए थे। बुधवार को प्रशांत किशोर पर गरम हो गए। दरअसल, जब से नीतीश कुमार महागठबंधन में गए हैं, तब से पीके बीजेपी के साथ-साथ नीतीश कुमार पर भी निशाना साध रहे हैं। प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी कर दी है कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मौजूदा महागबंधन टूट जाएगा। पीके ये भी कह चुके हैं कि नीतीश कुमार आगे भी पाला बदल सकते हैं, उनका कोई ठिकाना नहीं है। प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार की दुर्दशा के लिए नीतीश कुमार ही जिम्मेवार हैं।

जब यही बात दिल्ली में पत्रकारों ने नीतीश कुमार से पूछा तो गरमा गए। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की बात का कोई मतलब है। उसको बिहार का ABC भी मालूम है? अगर वह कोई बात बोलता है तो समझ लीजिये उसका मन बीजेपी के साथ रहने का होगा, बीजेपी को मदद करने का होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि वो आदमी तो मेरे साथ आया था न। बाद में हम सुझाव दिए कि ये सब काम छोड़िये लेकिन नहीं माने। दूसरा-दूसरा देश भर में कितना पार्टी का काम करते रहे। उसका ई धंधा है। बिहार में जो उ अपना करना चाहता है, करे न भाई। उसके स्टेटमेंट का कोई अर्थ नहीं है।

नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको पता है? ABC मालूम है? बिहार में क्या काम हुआ है। ई लोग को मालूम है कि अपना पब्लिसिटी लेने का, स्टेटमेंट देने का। ई सबका एक्सपर्ट है। वही सब अंड-बंड बोलता रहता है। कोई मतलब है उसके बात का।

बीजेपी की मदद कर रहे पीके
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया। नीतीश कुमार ने कहा कि आप जान लीजिए। अगर कोई इस तरह की बात बोलता है तो आप समझ लीजिये कि मन होगा कुछ। बीजेपी के साथ रहने का मन होगा। बीजेपी का भीतर से मदद करने वाला मन होगा।

नीतीश के साथ रह चुके हैं पीके
गौरतलब है कि नीतीश कुमार 2015 में महागठबंधन के लिए काम कर चुके है। 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के घर में रहकर महागठबंधन के चुनावी प्रबंधन को संभाल रहे थे। साल 2018 में जेडीयू में शामिल हो गए थे। उस वक्त नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया था। बाद में प्रशांत किशोर ने जेडीयू से अलग हो गए।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...