9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'खेत, फार्म हाउस ही देखती रही गोवा पुलिस...', सोनाली के भाई ने...

‘खेत, फार्म हाउस ही देखती रही गोवा पुलिस…’, सोनाली के भाई ने मांगे 2 सवालों के जवाब

Published on

नई दिल्ली,

सोनाली फोगाट की मौत के बाद हर बीतते दिन के साथ उनके परिवार का सब्र टूट रहा है. अब सोनाली के भाई वतन ढाका ने गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस पांच दिन हिसार में सोनाली के फार्म हाउस पर रही लेकिन कुछ ठोस जांच नहीं की. वतन ढाका ने सीबीआई जांच की मांग वाली बात दोहराई. उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा भी जताई, क्योंकि वे लोग जांच से संतुष्ट नहीं हैं.

‘मर्डर क्यों हुआ, किसने करवाया का नहीं मिला जवाब’
आजतक से बातचीत में सोनाली के भाई ने कहा, ‘हमारे मन में यही सवाल है कि 12 दिन का रिमांड गोवा पुलिस ने ली थी. अबतक पुलिस पता नहीं लगा पाई की सोनाली का मर्डर क्यों हुआ था.’ वह बोले कि कुछ तो समस्या या गड़बड़ है, कुछ लोग छिपकर मदद कर रहे हैं. गोवा पुलिस पर बड़े लोगों का प्रेशर हो सकता है, कोई नेता भी इसमें शामिल हो सकता है. हम बार बार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, सीबीआई की जांच से ही समस्या पता चलेगी.

भाई वतन ढाका ने कहा कि अबतक हमें सीबीआई जांच को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. सीबीआई जांच से ही पता चलेगा कि सोनाली का मर्डर क्यों हुआ, किसने करवाया, किस कारण से हुआ.

‘गोवा पुलिस सिर्फ प्रोपर्टी की जांच करती रही’
सोनाली के भाई ने कहा, ‘गोवा पुलिस के अधिकारी 5 दिन तक यहां (हिसार फॉर्म हॉउस) में थे लेकिन उन्होंने सिर्फ प्रॉपर्टी को लेकर सवाल किया. सोनाली का खेत, फार्म हाउस, घर, फ्लैट ही देखते रहे. गोवा पुलिस ने मर्डर को लेकर कोई पूछताछ नहीं की. गाड़ी और प्रॉपर्टी के बारे में पूछने का क्या लेना देना है.’

वतन ने कहा कि गोवा पुलिस की कस्टडी में मौजूद लोगों से सख़्ती से पूछा जाए तो मर्डर क्यों हुआ इसका जवाब मिल पायेगा. हमने 2 लोगों पर शक किया था जो पुलिस की गिरफ्त में हैं लेकिन कार्रवाई आगे बढ़ नहीं रही है, जहां थी वहीं रुकी हुई है.सोनाली के भाई ने आगे कहा कि हम हरियाणा के मुख्यमंत्री से दोबारा मिलना चाहते हैं. साथ ही प्रधानमंत्री से भी मिलना चाहते हैं. केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग करना चाहते हैं लेकिन समय नहीं मिल रहा है.

सोनाली के परिवार से मिले सीएम अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को सोनाली फोगाट के परिवार से मुलाकात की. मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि जिस स्थिति में मौत हुई ये दुःख की बात है. वो हमारे देश की बेटी थी, परिवार सदमे में हैं, परिवार को लग रहा है कि अन्याय हुआ है, हरियाणा, गोवा, केंद्र में BJP की सरकार है. सीबीआई की जांच से सच सामने आएगा.’ केजरीवाल ने यहां तक कहा कि दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...