9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यशाह के काफिले की वजह से रुकी थी एंबुलेंस? मुंबई ट्रैफिक पुलिस...

शाह के काफिले की वजह से रुकी थी एंबुलेंस? मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बताई सच्चाई

Published on

मुंबई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के बीच में एक एंबुलेंस के रुकने को लेकर लगे आरोपों पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस की सफाई सामने आई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया कि केंद्रीय गृह मंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान एक एंबुलेंस को रोका गया था। अमित शाह ने शहर के दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को एक प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा का दौरा किया था। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे।

पुलिस ने कहा कि एंबुलेंस में कोई आपात स्थिति वाला रोगी नहीं था और तकनीकी खराबी के कारण उसका सायरन बजता रहा। शाह की महाराष्ट्र यात्रा के एक दिन बाद इसके वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जिसमें शाह के काफिले के गुजरने के दौरान उपनगर अंधेरी में यातायात में एंबुलेंस इंतजार करती दिख रही है।

सायरन खराब होने की वजह से बजता रहा
यातायात पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी एक बयान में कहा, ‘पूछताछ के बाद मौके पर मौजूद यातायात अधिकारी ने यह पुष्टि की कि एंबुलेंस में कोई आपातकालीन रोगी नहीं था और खराबी के कारण एंबुलेंस चालक सायरन को बंद करने में असमर्थ था। आरोप झूठे हैं।’ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कई यूजर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वीआईपी संस्कृति की आलोचना की।

सड़कों को बंद करने पर सवाल
साकेत गोखले ने ट्वीट किया, ‘मुंबई में आपने पहले कभी इसकी कल्पना नहीं की होगी, अमित शाह के काफिले को जाने देने के लिए एक एंबुलेंस को इंतजार कराया गया। अमित शाह को तकनीकी रूप से जेड प्लस सुरक्षा (एक वीआईपी और वीवीआईपी नहीं) मिली है। फिर भी पहली बार सड़कें बंद थीं… क्योंकि भाजपा अब सत्ता में है।’

एंबुलेंस तो हमेशा आपात स्थिति में होती है
यातायात पुलिस के स्पष्टीकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिजीत पडोले ने ट्वीट किया, ‘एंबुलेंस हमेशा आपात स्थिति में होती है… कोई आपातकालीन रोगी नहीं था, इससे आपका क्या मतलब है? अगर एंबुलेंस में कोई मरीज है तो यह एक आपात स्थिति है। यदि कोई मरीज नहीं है तो इसका मतलब है कि एंबुलेंस किसी रोगी को लेने जा रही है। अपनी खामियों को छिपाना बंद करें।’

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...