15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, आंध्र प्रदेश...

अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, आंध्र प्रदेश के सांसद का PA गिरफ्तार

Published on

मुंबई,

गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में मुंबई के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक शख्स काफी देर तक अमित शाह के आस पास घूमता दिखा. यह शख्स आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया जा रहा है.मुंबई पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है. यह शख्स आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए है. वह मुंबई स्थित मालाबार हिल में स्थित डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहा था.

हाथ में पहन रखा था गृह मंत्रालय का बैंड
यह मामला मंगलवार का है. जब हेमंत पवार गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के सुरक्षा घेरे के काफी पास घूमता दिखा था. हेमंत पवार की उम्र 32 साल है. उसके हाथ में गृह मंत्रालय का बैंड भी था. हालांकि, वह इसे पहनने के लिए अधिकृत नहीं था.

जब गृह मंत्रालय के किसी अधिकारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तब उसकी तलाश शुरू की गई. हालांकि, पुलिस ने उसे 3 घंटे में ही खोज लिया, जब वह अपने घर धुले के लिए निकल रहा था. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हेमंत पवार आंध्र प्रदेश के सांसद के पीए के तौर पर काम करता है. उसके पास संसद का पास भी है. लेकिन उसने जो गृह मंत्रालय का बैंड हाथ में पहन रखा था, वह उसके लिए अधिकृत नहीं था और इसका इस्तेमाल करने के लिए उसे सजा भी हो सकती है. पुलिस को आशंका है कि हेमंत किसी व्यक्ति को यह दिखाना चाहता था कि वह वरिष्ठ नेताओं के कितने करीब है और वह गृह मंत्रालय में काम करता है.

बीएमसी चुनाव को लेकर मुंबई दौरे पर पहुंचे थे अमित शाह
अमित शाह मंगलवार को मुंबई दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बीएमसी चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी और पार्षदों के साथ बैठक की थी. इस दौरान अमित शाह ने कहा था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है. अमित शाह का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद से एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना पर दावे को लेकर चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई जारी है.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...