9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यजम्मू: मां पार्वती बनकर नाच रहे शख्स को आया हार्ट अटैक... स्टेज...

जम्मू: मां पार्वती बनकर नाच रहे शख्स को आया हार्ट अटैक… स्टेज पर ही मौत, Video

Published on

दिल्ली,

नाचते-नाचते मौत की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं. पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शख्स की बर्थडे पार्टी में मौत हुई. उसके चंद दिन बाद मैनपुरी में हनुमान के रोल में नाच रहे एक शख्स की मौत हो गई. अब जम्मू में एक शख्स की नाचते-नाचते मौत की घटना सामने आई है. शख्स, पार्वती के रोल में डांस कर रहे था. नाचते-नाचते गिरा और उठा ही नहीं.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को जम्मू के बिश्नेह तहसील में जागरण का आयोजन किया गया था. इस दौरान योगेश गुप्ता नाम का शख्स मां पार्वती के रोल में डांस कर रहा था. काफी देर तक डांस करने के बाद युवक अचानक जमीन पर गिरा और उठा ही नहीं. उसे डॉक्टरों पर ले जाया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई.

20 साल के योगेश की नाचते-नाचते मौत
जम्मू जिले के बिश्नेह तहसील के गांव कोठे सैनिया जागरण का आयोजन किया गया था. इस दौरान कलाकार देवी देवताओं के रोल में डांस कर रहे थे. इसी दौरान मंच पर शिव पार्वती की लीला का मंचन किया गया, जिसमें मां पार्वती के रोल में जम्मू के सतवारी निवासी 20 वर्षीय कलाकार योगेश गुप्ता शिव स्तुति पर डांस कर रहे थे.

नाचते-नाचते ही योगेश गुप्ता गिर पड़े. थोड़ी देर तक कोई समझ नहीं पाया. फिर भगवान शिव बना कलाकार उसके पास पहुंचा और उसने योगेश को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. योगेश को हार्ट अटैक आया था और उसकी मौत हो गई.

बर्थडे पार्टी में 45 साल के प्रभात की मौत
इससे पहले बरेली में एक शख्स की नाचते-नाचते मौत हो गई थी. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) में पदस्थ लैब टेक्निशियन प्रभात प्रेमी (45 साल) अपने दोस्त विशाल उर्फ मनीष के बर्थडे सेलिब्रेशन में आए हुए थे. यह बर्थडे पार्टी शहर के एक होटल में आयोजित की गई थी. जश्न के दौरान प्रभात डीजे की धुनों पर थिरकने लगे.

इस दौरान पार्टी में मौजूद लोग उनके डांस का वीडियो बना रहे थे और उनका उत्साह बढ़ा रहे थे. इस बीच प्रभात अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए. इसके बाद आनन फानन में प्रभात को खुशलोक हॉस्पिटल भेजा गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद भी उनकी सांस नहीं लौटी. यानी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हनुमान बने शख्स की भी नाचते-नाचते मौत
इसके कुछ दिन बाद ही मैनपुरी में गणेश पंडाल में नाचते हुए कलाकार रवि शर्मा की मौत हो गई. घटना के वक्त सैकड़ों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे. हनुमान की कॉस्ट्यूम पहने कलाकार अचानक स्टेज पर गिर गया. लोगों को लगा कि वो अभिनय कर रहा है. थोड़ी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तब लोगों पास जाकर उसे देखा. अचेत अवस्था में जल्दी से रवि शर्मा को मैनपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पिछले एक हफ्ते में ही नाचते-नाचते मौत की जम्मू में तीसरी घटना हुई है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...