9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमैथिली ठाकुर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर बदसलूकी, ट्वीट कर बयां किया...

मैथिली ठाकुर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर बदसलूकी, ट्वीट कर बयां किया दर्द

Published on

मुजफ्फरपुर

प्रसिद्ध युवा गायिका मैथिली ठाकुर के साथ दिल्ली एयर पोर्ट पर दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंडिगो स्टॉफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मैथिली ठाकुर ने ट्विटर पर अपने दर्द को बयां किया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की शिकायत डीजीसीए से करेंगी। मैथिली ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘जीएस तेजेंद्र सिंह ने बहुत अशिष्ट व्यवहार किया। आज के इस अशिष्ट व्यवहार ने मुझे दुविधा में डाल दिया है कि क्या अब इस एयरलाइन से मुझे यात्रा करनी चाहिए?’

मैथिली ठाकुर ने किया ट्वीट
मैथिली ठाकुर ने इंडिगो और डीजीसीए को टैग करते हुए ट्वीट किया- ‘दिन की शुरुआत सबसे खराब अनुभव के साथ 6E-2022 के साथ पटना की यात्रा करके हुई. जीएस तेजेंद्र सिंह ने बहुत अशिष्ट व्यवहार किया, जिसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। आज के व्यवहार ने निश्चित रूप से मुझे दुविधा में डाल दिया है कि क्या मुझे फिर से इसी एयरलाइन से यात्रा करनी चाहिए?

आधे घंटे तक लगेज के वजन को लेकर टॉर्चर किया: मैथिली ठाकुर
गुरुवार को पटना से अररिया जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में मीडिया से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने बताया कि एक म्यूजिकल प्रोग्राम में भाग लेने के लिए दिल्ली से पटना आ रही थीं। लगेज में कपड़े और इंस्ट्रूमेंट्स थे। इसे देखते ही एयरपोर्ट पर जीएस तेजेंद्र सिंह ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया। लोगों ने विमानकर्मी से कहा भी कि ये सेलिब्रेटी हैं। इन्हें जाने दीजिए। लेकिन विमानकर्मी ने एक नहीं सुनी। उसका तरीका बहुत गलत था। उन्हें आधे घंटे तक लगेज के वजन को लेकर टॉर्चर किया गया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...