9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'इस्तीफा मेरी जेब में है', मोदी सरकार पर फिर बरसे राज्यपाल सत्यपाल...

‘इस्तीफा मेरी जेब में है’, मोदी सरकार पर फिर बरसे राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Published on

बुलंदशहर,

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पिछले कुछ समय से मोदी सरकार के खिलाफ तल्खी रख रहे हैं. कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक मंचों से सरकार की योजनाओं की आलोचना की है, आईना दिखाने का काम किया है. एक बार फिर उनकी तरफ से वही तल्खी दिखा दी गई है. बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र स्थित मुड़ी बकापुर गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सत्यपाल मलिक ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है.

एमएसपी को कानूनी दर्जा मिले
सत्यपाल मलिक ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि अगर सरकार ने किसानों की एमएसपी की बात नहीं मानी तो किसान और सरकार के बीच बड़ी लड़ाई होगी और मैं उस लड़ाई में गवर्नरशिप से इस्तीफा देकर कूद पड़ूंगा. जब तक एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाएगा तब तक किसानों की समस्या हल नहीं होगी. उन्होंने पत्रकार वार्ता में ये भी फिर दौहराया कि इस्तीफा उनकी जेब में है और अगर किसी को उनकी बात से दुख पहुंच रहा है, चोट पहुंच रही है, वे अपने पद से तुरंत हट जाएंगे.

मदरसों के सर्वे पर दी प्रतिक्रिया
वैसे बातचीत के दौरान राजपथ का नाम बदलने वाला मुद्दा भी उठाया गया. इस पर सत्यपाल मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं समझता हूं कि राजपथ कोई अंग्रेजों का दिया हुआ नाम नहीं है इसको नहीं बदला जाना चाहिए. वहीं यूपी में क्योंकि इस समय मदरसों का सर्वे करवाया जा रहा है, इस पर उनकी तरफ से एक नपा तुला बयान दिया गया है.

मलिक कहते हैं कि सर्वे कराकर अगर मदरसों को बेहतर करने की बात हो रही है, बेहतर सुविधा देने की बात हो रही है, तो ये ठीक है. इसे सियासत नहीं कह सकते. स्कूलों का भी सर्वे कराया जाना चाहिए. राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर मलिक ने सिर्फ शुभकामना दी है.

वैसे सत्यपाल मलिक ने इससे पहले भी केंद्र सरकार पर कई मौकों पर तीखे वार किए हैं. किसानों के मुद्दे को लेकर ही दो हफ्ते पहले उन्होंने केंद्र पर हमला किया था. उन्होंने कहा था कि MSP इसलिए लागू नहीं होगी कि प्रधानमंत्री का एक दोस्त है अडानी, जो एशिया का सबसे मालदार आदमी बन गया है पांच साल में.

सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा, ”एमएसपी जब तक लागू ना हो और उसको कानूनी दर्जा ना मिले, तो दोबारा लड़ाई होगी और इस बार जबरदस्त लड़ाई होगी. देश के किसान को आप पराजित नहीं कर सकते है. उसे डरा नहीं सकते, उसके यहां ईडी नहीं भेज सकते, किसी इनकम टैक्स वाले को नहीं भेज सकते. उसको काहे से डराओगे. वो तो पहले से फकीर है. उसको तो वैसे ही कहीं का नहीं छोड़ा. इसलिए वो लड़ेगा और एमएसपी लेके रहेगा.”

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...