9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमिशन 75 प्लस: यूपी में संगठन से 70% पदाधिकारियों को बाहर करेगी...

मिशन 75 प्लस: यूपी में संगठन से 70% पदाधिकारियों को बाहर करेगी BJP, 6 मंत्रियों के भी नाम

Published on

लखनऊ,

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. संगठन में 70 फीसदी पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी चल रही है. जिसे डेढ़ महीने में अमलीजामा पहना दिया जाएगा. यह बदलाव यूपी भाजपा को नया अक्ष्यक्ष मिलने के बाद हो रहा है. सूत्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में नये चेहरों को जगह मिलेगी. कहा जा रहा है कि सबसे पहले उन चेहरों को बदला जाएगा जो सरकार और संगठन दोनों का हिस्सा हैं. लिस्ट में छह मंत्रियों के भी नाम हैं. इस संबंध में भूपेंद्र सिंह और संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह ने कवायद भी शुरू कर दी है.

सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर भाजपा लगातार काम रह रही है. जिसके केंद्र में 2024 के लोकसभा चुनाव को रखकर भाजपा बदलाव करने जा रही है. संगठन से उन नेताओं को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है जो अपने पुराने पैरोकारों पर निर्भर थे. ऐसे चेहरों को भी संगठन में पद नहीं मिलेगा जो लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी कर सकते हैं. इस बदलाव में उन चेहरों को फायदा भी होने वाला है जो लंबे समय से हाशिये पर थे.

बातचीत में यूपी भाजपा के प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने कहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन का विस्तार और परिवर्तन सामान्य बात है. पार्टी अपने मूल्यों के आधार पर निर्णय लेती है. जिसमें मिशन-75 प्लस को भी ध्यान में रखा जाएगा.

संगठन में बदलाव के चलते अरविंद कुमार शर्मा और दयाशंकर सिंह मंत्री बनने के कारण टीम का हिस्सा नहीं होंगे. कुछ उपाध्यक्षों को महामंत्री बनाया जा सकता है. इनमें पंकज सिंह और बृज बहादुर का नाम प्रमुख है. कहा जा रहा है कि वर्तमान उपाध्यक्षों में केवल छह को ही इस पद पर जिम्मेदारी मिलेगी.

उधर, प्रियंका रावत और सुब्रत पाठक के लोकसभा चुनाव लड़ने के चलते संगठन में बने रहने पर असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं. इसके साथ ही युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा समेत अन्य मोर्चों में भी भाजपा बदलाव करेगी. इस तरह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नई टीम का गठन भी होगा.

बदलाव के इस क्रम में अहम बात ये है कि सुनील बंसल और स्वतंत्र देव सिंह का प्रभाव कम ही देखने को मिलेगा. भाजपा में 15 सितंबर के बाद शुरू होने वाली बदलाव की ये बयार 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी. इसके बाद जिला स्तर पर भी बदलाव होंगे. जिसमें नगर निकाय चुनाव को देखते हुए निर्णय लिए जाएंगे.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...