13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'लादेन की तरह समंदर में क्यों नहीं फेंका याकूब का शव...', कब्र...

‘लादेन की तरह समंदर में क्यों नहीं फेंका याकूब का शव…’, कब्र की सजावट पर शिवसेना-बीजेपी भिड़ी

Published on

मुंबई,

मुंबई बम धमाकों (1993) के दोषी याकूब मेमन की कब्र को सजाने को लेकर महाराष्ट्र में आज दिनभर सिसायत होती रही. बीजेपी का आरोप है कि आतंकी याकूब की कब्र को मजार बनाने की कोशिश हो रही थी. आरोप है कि महाविकास अघाड़ी की सरकार के दौरान याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने की कोशिश की गई.

इसपर अब राजनीति हो रही है. बीजेपी उद्धव ठाकरे और शरद पवार को घेर रही है. वहीं शिवसेना की तरफ से पलटवार किया जा रहा है. शिवसेना का कहना है कि जब आतंकवाादी का शव परिवार को सौंपना ही नहीं था तो बीजेपी सरकार ने याकूब का शव उनके घरवालों को दिया क्यों था. दूसरी तरफ एक NC (नेशनल कॉन्फ्रेंस) नेता ने कहा कि इस सब में कुछ भी गलत नहीं है.

बीजेपी नेता ने उठाया था मामला
इस मामले को सबसे पहले बीजेपी नेता राम कदम ने उठाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि याकूब मेमन की कब्र को मजार में तब्दील किया जा रहा है. उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी. इसके बाद इसपर हंगामा शुरू हो गया, एक के बाद एक नेताओं के बयान इसपर आने लगे. बीजेपी नेता किरीट सौमया आज मरीन लाइन्स के उस कब्रिस्तान के बाहर भी गए जहां यह कब्र है. उन्होंने कहा कि बम धमाके के दोषी की कब्र पर यहां शहीद स्मारक नहीं बनने देंगे.

शिवसेना के साथ-साथ याकूब के मामले में बीजेपी ने कांग्रेस को भी घेरा. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने लिखा कि याकूब की कब्र की सजावट तक ही बात सीमित नहीं है. महाविकास अघाड़ी सरकार को याकूब से और प्रेम था. इसलिए कांग्रेस नेता असलम शेख जिन्होंने याकूब के लिए माफी की मांग की थी, उनको बाद में मंत्री बनाया गया.

आदित्य ठाकरे का पलटवार
आदित्य ठाकरे ने सवाल किया कि याकूब मेमन के शव को ओसामा बिन लादेन की तरह समुद्र में क्यों नहीं फेंका गया था. तब किसकी सरकार थी? उन्होंने कहा कि शिवसेना पर लग रहे आरोप झूठे हैं. जब याकूब को दफनाया गया तो वहां बहुत सारी सुरक्षा लगाई गई थी. ऐसा आदर सम्मान क्यों किया गया. क्या इसपर कोई एक्शन होगा?

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता बोले- कब्र की सजावट में कुछ गलत नहीं
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुस्तफा कमल ने इसपर कहा कि यह प्यार के इजहार का तरीका है. इससे किसी का धर्म कमजोर नहीं होता और इसमें (सजावट) कुछ गलत नहीं है. उसकी (मेमन) मौत हुई. जिनको इसका दुख हुआ वे खुद को इस कब्र को दे देंगे.इस मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा के नेता विपक्ष अजित पवार का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि जो शख्स देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा हो उसके लिए ऐसी चीजें नहीं करनी चाहिए.

30 जुलाई को हुई थी फांसी
बता दें कि याकूब को 30 जुलाई 2015 को नागपुर जेल में फांसी हुई थी. याकूब के भाई सुलेमान ने नागपुर जेल में याचिका दी थी कि उसका शव परिवार को सौंपा जाए. फिर राज्य सरकार की इजाजत के बाद शव परिवार को सौंपा गया था. फिर याकूब को मरीन लाइन्स कब्रिस्तान में दफनाया गया क्योंकि इस कब्रिस्तान में याकूब के परिवार के बाकी कई लोग भी दफन हैं.

कब्रिस्तान ट्रस्ट ने अपनी सफाई में क्या कहा?
इसपर कब्रिस्तान ट्रस्ट की सफाई भी आई है. उनका कहना है कि कब्र के पास का पेड़ गिरने के बाद वहां संगमरमर का चबूतरा बनाया गया था और शब ए बारात के दिन रौशनी की गई थी. विवाद के बाद वहां लगी लाइटों को तो हटा दिया गया है.

ट्रस्ट से मिलता जुलता बयान पुलिस ने भी दिया है. मुंबई पुलिस ने बताया कि कब्र के आसपास पेड़ गिर गया था. इसके बाद वहां फर्श पर मार्बल लगाया गया था. इसकी इजाजत ट्रस्ट ने इसलिए दी थी क्योंकि पत्थर ना लगने पर मृदा अपरदन के चलते वहां दबे शवों की हड्डियां बाहर आ सकती थीं. पुलिस ने बताया कि कुछ लाइटों को अब वहां से हटा दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. डीसीपी रैंक के अफसर इस मामले की जांच करेंगे. वक्फ बोर्ड, चैरिटी कमिश्नर और बीएमसी अफसरों से भी इसपर पूछताछ होगी.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...