12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यAAP प्रत्याशी की वायरल तस्वीर पर बीजेपी- गुजरात में एक और शराबी...

AAP प्रत्याशी की वायरल तस्वीर पर बीजेपी- गुजरात में एक और शराबी को टिकट

Published on

अहमदाबाद,

दिल्ली में अगर शराब घोटाले को लेकर बवाल चल रहा है तो चुनावी राज्य गुजरात में भी ये मुद्दा बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी की जंग का कारण बना हुआ है. एक बार फिर इस शराब वाले मुद्दे ने बीजेपी को आप पर निशाना साधने का मौका दे दिया है. असल में आप की तरफ से गुजरात चुनाव के लिए अपने 10 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है. उसमें दो उम्मीदवारों को लेकर सारा विवाद छिड़ गया है.

आप ने वेजलपुर सीट से कल्पेश पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनका उम्मीदवार बनना ही बीजेपी को अखर गया है. सोशल मीडिया पर कल्पेश की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की गई हैं. उन तस्वीरों में कल्पेश शराब का सेवन कर रहे हैं और हुक्का भी फूंक रहे हैं. अब बीजेपी ने उन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि गांधी के गुजरात मे एक और शराबी को टिकट. गुजरात आप के चेहरे भी शराब मामले में सुर्ख़ियाँ बँटोर चुके हैं. “बेवड़ी” सरकार द्वारा दिल्ली के हर गली मोहल्ले में शराब ठेके खोले जा रहे हैं. क्या केजरीवाल गांधी के गुजरात में से शराब पर से प्रतिबंध हटाना चाहते हैं?

वैसे कल्पेश के अलावा आप के एक और उम्मीदवार को लेकर बवाल है. पार्टी ने प्रफुल वसावा को भी टिकट दिया है. बीजेपी आरोप लगा रही है कि प्रफुल, मेधा पाटकर के पुराने साथी हैं और उन्होंने भी नर्मदा का पानी गुजरात के किसानों तक नहीं आने दिया था. बीजेपी नेता ने लिखा कि मेधा पाटकर का एक मात्र लक्ष्य था. गुजरात की जनता व किसानों तक नर्मदा का पानी न पहुंचे, गुजरात हमेशा पिछड़ा रहे. उसी मेधा पाटकर को केजरीवाल गुजरात का सीएम बनाना चाहते हैं और आज उसके एक पुराने साथी को @AamAadmiParty द्वारा टिकट दिया गया. गुजरात से इतनी नफरत क्यों केजरीवाल जी?”

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...