12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यइंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद कराया था महामृत्युंजय जाप.....

इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद कराया था महामृत्युंजय जाप.. क्या बोल गए सतपाल मालिक

Published on

बुलंदशहर

बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुढ़ीबंकापुर में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इंदिरा गांधी के हत्याकांड का उदाहरण देते हुए सिख कौम को 300 साल भी नहीं भूलने वाला बताया। गवर्नर सतपाल मालिक ने किसानों की लड़ाई में गवर्नरशिप छोड़ने तक का एलान कर दिया।

‘इंदिरा ने कराया महामृत्युंजय जाप’
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अरुण नेहरू मेरे दोस्त थे, जो कि इंदिरा गांधी के भतीजे थे। उन्होंने मुझे बताया कि हत्या से पहले ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा ने अपने फार्म हाउस पर महामृत्युंजय जाप कराया था। जब वह पाठ करा रही थी तो अरुण ने कहा कि आप तो इस सब में विश्वास नहीं करती थी।

‘यह कौम ऐसी है जो छोड़ती नहीं है भूलती भी नहीं है’
सत्यपाल मलिक इंदिरा गांधी ने कहा नहीं बेटा तुम्हें पता नहीं है मैंने इनका अकाल तख्त तोड़ा है और जिसने भी इनका अकाल तख्त या स्वर्ण मंदिर छुआ है वह जिंदा नहीं रहा है। यह मुझे भी मारेंगे और वही हुआ। इंदिरा गांधी को मारा, जर्नल वैध मारे, जनरल डायर को मारा। यह कौम ऐसी है जो छोड़ती नहीं है भूलती भी नहीं है।

‘यह मत सोचना छोड़ देगी, 300 साल भी नहीं भूलती’
कृषि कानूनों को लेकर मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि यह मत सोचना कौम छोड़ देगी, 300 साल भी नहीं भूलती है। उनकी समझ में आया और उन्होंने कानून वापस तो ले लिया, लेकिन एमएसपी अगर नहीं हटाएंगे तो दोबारा एक बड़ी लड़ाई किसानों के साथ होगी। मैं भी गवर्नर का पद छोड़कर उस लड़ाई में कूद पडूंगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...