12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यहोटल में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, थाने में पति का हाई...

होटल में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, थाने में पति का हाई वोल्टेज ड्रामा

Published on

अमृतसर,

पंजाब में प्रेमी के साथ एक महिला के पकड़े जाने पर उसके पति ने थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा किया. महिला अपने प्रेमी को साथ होटल में गई थी. इसकी भनक उसके पति को लग गई, जिसके बाद पति ने मौके पर पहुंच कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. वह खुद ही दोनों को पकड़कर थाने ले गया और दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

मामला अमृतसर के थाना बी डिवीजन का है. पति ने बताया, “मुझे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसके चलते पत्नी के फोन में रिकॉर्डिंग ऑन कर दी थी. इसके आधार पर पता चला कि पत्नी गुरुवार को अपने प्रेमी से मिलने के लिए होटल जाने वाली है”. पति ने आगे कहा, “मैंने इंतजार किया और जब पत्नी होटल पहुंची, तो वहां उसे उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को लेकर थाने पहुंचा. अब मैं चाहता हूं कि पुलिस मामले में कार्रवाई करे”.

प्रेम संबंधों का पर्दाफाश होने के बाद भी पत्नी के माथे पर कोई शिकन तक नहीं थी. वह रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भी मुस्कुरा रही थी. इतना ही नहीं, उसने पुलिस के सामने कहा, “क्या हो गया, अगर पकड़े गए तो. अभी कुछ दिन पहले ही अफेयर शुरू हुआ था”.

मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है, “तीनों लोग थाने में हैं. पति-पत्नी और प्रेमी का बयान दर्ज किया जाएगा. यह एक घरेलू मामला है, इसलिए उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी. अगर कार्रवाई की जरूरत होगी, तो कार्रवाई भी की जाएगी”.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...